फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Millions stolen by breaking the lock of a deserted house

सूने मकान का ताला तोड़कर कर लाखों की चोरी

Tue, 05 Jul 2022 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Millions stolen by breaking the lock of a deserted house
शिकोहाबाद। क्षेत्र के मोहल्ला गंगा नगर में चोर एक सूने मकान का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी और लगभग ढाई लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सोमवार देर रात मकान स्वामी के घर पहुंचने पर हुई। चोरी की जानकारी होते ही मोहल्ले में लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

रतन सिंह निवासी चमकरी जिला एटा हाल निवासी गंगा नगर गीता सिंह के मकान में किराए पर रहते हैं। रतन सिंह की मां का 30 जून को निधन हो गया था। मां की मौत के बाद मकान का ताला लगा कर परिवार सहित गांव चमकरी एटा गए थे। त्रियोदशी संस्कार के बाद जब चार जुलाई सोमवार देर रात मकान पर वापस लौटे तो कमरे का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ था। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रतन सिंह ने बताया कि वह अहमदाबाद में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्य करते हैं। उनके बेटे दिलीप कुमार की शादी फरवरी में हुई थी। जिससे सभी आभूषण घर में रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि सोने की दो चैन, चार अंगूठी, मंगलसूत्र, झुमकी और चांदी के आभूषण, कपड़े, नकदी तथा अन्य सामान जिसकी कीमत लाखों में है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि चोरी की घटना उनके संज्ञान में है, जांच की जा रही है। गृहस्वामी ने चोरों द्वारा आभूषण चोरी करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed