फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Midday meal: Children's portion of milk is being digested in files.

मिडडे मील : बच्चों के हिस्से का दूध फाइलों में हो रहा हजम

Thu, 01 Feb 2024 12:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 01 Feb 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Midday meal: Children's portion of milk is being digested in files.
फिरोजाबाद। नगर क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में मध्याह्न भोजन वितरण करने वाला एनजीओ शासन के मेन्यू का मजाक बना रहा है। बुधवार को मेन्यू में शामिल दूध का वितरण जिले के किसी भी स्कूल में नहीं किया गया। बच्चों का दूध संस्था व विभागीय अधिकारी फाइलों में ही हजम कर जा रहे हैं। तहरी के नाम पर भी पानी में घुले चावल थे। कई स्कूलों में तहरी की गुणवत्ता भी ठीक न होने की वजह से शिक्षकों ने वापस कर दिया। हर बार शिक्षाधिकारी संस्था को नोटिस देकर खानापूरी कर रहे हैं। मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत में पौष्टिक भोजन मुहैया कराने की व्यवस्था की गई है। इसके तहत सोमवार को स्कूलों में फल वितरण के आदेश हैं। वहीं, बुधवार को स्कूलों में दूध का वितरण किया जाता है। नगर के कई स्कूलों में एमडीएम वितरण की जिम्मेदारी स्वयंसेवी संस्था पर है। एमडीएम का वितरण करने वाली इस संस्था द्वारा स्कूलों में भोजन वितरण में लगातार मनमानी की जा रही है। बुधवार को स्कूलों में तहरी के साथ दूध का वितरण होना था, लेकिन एमडीएम वितरण करने वाली संस्था ने सिर्फ तहरी वितरण को भेजी।
विज्ञापन

शिक्षकों के मुताबिक, तहरी की गुणवत्ता भी खराब थी। तहरी काफी पतली थी, कई बच्चों ने तेहरी को नहीं खाया। परिषदीय स्कूलों में मध्यावकाश का वक्त दोपहर 12 बजे का है, लेकिन कई स्कूलों में एक बजे के करीब ही बुधवार को संस्था ने खाना पहुंचाया। कई स्कूलों में खाना न पहुंचने पर सोमवार की तरह स्थिति बनती देख आसपास के बच्चे घर पर भी खाना खा आए थे।
विज्ञापन



-रोटी सब्जी का नहीं हुआ वितरण
शिक्षकों का कहना है कि सप्ताह में एक दिन मध्याह्न भोजन के मेन्यू में रोटी सब्जी का वितरण निर्धारित है, लेकिन लंबे समय से स्कूलों में एनजीओ द्वारा रोटी सब्जी का वितरण नहीं किया जा रहा है। शिक्षक जब रोटी न आने की वजह पूछते हैं तो एनजीओ के कर्मचारी बताते हैं कि रोटी ठंड में सूख जाती है, इसके लिए नहीं बनाई जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
दूध वितरण होने या न होने के संबंध में हमें कोई जानकारी नहीं है। आज आगरा बैठक में हैं, इसके संबंध में पता करेंगे। संस्था द्वारा अगर दूध का वितरण नहीं किया गया होगा तो संस्था को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।
सुधीर गुप्ता, नगर शिक्षाधिकारी

31जेएनडी12: मानक लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी। संवाद

31जेएनडी12: मानक लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed