{"_id":"65d4fab904410933170e04d4","slug":"micu-made-of-10-beds-in-100-beds-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-118315-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सौ शैया में 10 पलंग का बना एमआईसीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सौ शैया में 10 पलंग का बना एमआईसीयू
Wed, 21 Feb 2024 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज के सौ शैया अस्पताल में प्रसूता या अन्य महिलाओं की तबियत गंभीर होने पर उसे आईसीयू के लिए पुरुष अस्पताल की बिल्डिंग में नहीं लाना होगा। यहां भी तीसरे तल पर 10 पलंग के एमआईसीयू वार्ड की शुरुआत कर दी गई है। यहां वेंटिलेटर सहित अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। मेडिकल कॉलेज के पुरुष अस्पताल में आईसीयू वार्ड है। इस वार्ड में महिलाएं भी भर्ती की जाती हैं। सौ शैया अस्पताल में भर्ती महिला मरीज की हालत गंभीर होती थी। उसे आईसीयू में ट्रांसफर करने पर अन्य बिल्डिंग में लाना पड़ता था। जबकि गंभीर रोगियों को तुरंत उपचार की आवश्यकता रहती है। अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने व्यवस्थाओं में बदलाव किया। सौ शैया बिल्डिंग में ही 10 पलंग का एमआईसीयू वार्ड तैयार कर दिया है। यहां वेंटिलेटर, बाईपैप मशीन, हर पलंग पर ऑक्सीजन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां महिलाओं और 14 से 20 साल के लोगों को भी शामिल किया जाएगा।
प्राचार्य डाॅ. बलवीर सिंह ने बताया कि 10 पलंग का एमआईसीयू वार्ड की शुरुआत सौ शैया अस्पताल में कर दी है। यहां महिलाओं को भर्ती किया जाएगा। उन्हें दूसरी बिल्डिंग में रेफर करने की आवश्यकता नहीं मिलेगी। गंभीरवस्था होने पर तुरंत उपचार शुरू हो जाएगा।
पीआईसीयू वार्ड की हो चुकी है शुरुआत
बच्चों के पीडियाट्रिक आईसीयू वार्ड की शुरुआत भी मेडिकल कॉलेज में दो माह पूर्व हो चुकी है। अभी तक बच्चों का आईसीयू नहीं था। गंभीर बच्चे आगरा मेडिकल कॉलेज में रेफर किए जाते थे। पीआईसीयू बनने से मरीजों को काफी राहत है।