{"_id":"5772693c4f1c1b691679b9e7","slug":"mg-degree-college-admission-will-scramble-to","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमजी डिग्री कॉलेज: एडमिशन को रहेगी मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमजी डिग्री कॉलेज: एडमिशन को रहेगी मारामारी
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 28 Jun 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
एमजी कॉलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेशन रोड स्थित महात्मा गांधी बालिका महाविद्यालय जनपद के प्रमुख कॉलेजों में से एक है। इंटरमीडिएट के बाद दशमोत्तर कक्षाओं में यहां प्रवेश पाना प्रत्येक छात्रा का सपना होता है। हालांकि यहां स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए लगातार कई वर्षों से छात्राओं द्वारा आंदोलन तक किए जाते रहे हैं। बंपर रिजल्ट के कारण इस बार भी कॉलेज में प्रवेश के लिए मारामारी रहेगी।
एमजी कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाती है। काउंसलिंग के बाद छात्राओं का प्रवेश लिया जाता है। कॉलेज डॉ. बीआर अम्बेडकर यूनिवर्सिटी से संबद्ध है। कॉलेज में बीएससी, बीकॉम, बीए आदि की कक्षाएं संचालित होती है। वहीं, पूरे वर्ष गृह विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान आदि विषयों के प्रयोगशाला में नियमित प्रेक्टिकल कराए जाते हैं।
जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
कॉलेज प्राचार्य डॉ. निर्मला यादव ने बताया कि स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए फार्म वितरण जुलाई के प्रथम सप्ताह शुरू होगा। मेरिट के आधार पर प्रवेश लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कॉलेज में वहीं छात्राएं प्रवेश लें, जो नियमित कॉलेज में पढ़ाई के लिए आ सकें। प्रत्येक माह 75 प्रतिशत हाजिरी न होने पर छात्रा का नाम काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
कॉलेज में सीटों की स्थिति
बीकॉम 540
बीए 600
बीएससी बायोलाजी 70
बीएसी गृहविज्ञान 60
(सेल्फाइनेंस)
बीकॉम गृहविज्ञान 70
एमए संगीत 60
एमसंस्कृत 60
एमए समाजशास्त्र 60
एमएससी जंतु विज्ञान 60
एमएससी केमिस्ट्री 30