फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   MG Degree College: Admission will scramble to

एमजी डिग्री कॉलेज: एडमिशन को रहेगी मारामारी

Tue, 28 Jun 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 28 Jun 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
MG Degree College: Admission will scramble to
एमजी कॉलेज
स्टेशन रोड स्थित महात्मा गांधी बालिका महाविद्यालय जनपद के प्रमुख कॉलेजों में से एक है। इंटरमीडिएट के बाद दशमोत्तर कक्षाओं में यहां प्रवेश पाना प्रत्येक छात्रा का सपना होता है। हालांकि यहां स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए लगातार कई वर्षों से छात्राओं द्वारा आंदोलन तक किए जाते रहे हैं। बंपर रिजल्ट के कारण इस बार भी कॉलेज में प्रवेश के लिए मारामारी रहेगी।
विज्ञापन

एमजी कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाती है। काउंसलिंग के बाद छात्राओं का प्रवेश  लिया जाता है। कॉलेज डॉ. बीआर अम्बेडकर यूनिवर्सिटी से संबद्ध है। कॉलेज में बीएससी, बीकॉम, बीए आदि की कक्षाएं संचालित होती है। वहीं, पूरे वर्ष गृह विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान आदि विषयों के प्रयोगशाला में नियमित प्रेक्टिकल कराए जाते हैं। 
विज्ञापन


जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
कॉलेज प्राचार्य डॉ. निर्मला यादव ने बताया कि स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए फार्म वितरण जुलाई के प्रथम सप्ताह शुरू होगा। मेरिट के आधार पर प्रवेश लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कॉलेज में वहीं छात्राएं प्रवेश लें, जो नियमित कॉलेज में पढ़ाई के लिए आ सकें। प्रत्येक माह 75 प्रतिशत हाजिरी न होने पर छात्रा का नाम काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज में सीटों की स्थिति
बीकॉम            540
बीए            600
बीएससी बायोलाजी    70
बीएसी गृहविज्ञान    60
(सेल्फाइनेंस)
बीकॉम गृहविज्ञान    70
एमए संगीत        60
एमसंस्कृत        60
एमए समाजशास्त्र    60
एमएससी जंतु विज्ञान    60
एमएससी केमिस्ट्री    30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed