फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mercury crosses 44 degrees

पारा 44 डिग्री के पार, मचा हाहाकार

Mon, 15 May 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 15 May 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Mercury crosses 44 degrees
गर्मी में लोगों को घर से बाहर निकलने में भी दिक्कत हो रही है।
जिले का पारा सोमवार को 44 डिग्री सेंटीग्रेड से ऊपर पहुंच गया। इससे लोगों में हाहाकार मच गया है। सुबह आठ बजे के बाद ही धूप तेज हो जा रही है। छतों पर रखीं गईं टंकियों का पानी भी गरम हो जा रहा है। सूरज आसमान से आग उगल रहा है। बाजार, हाईवे तथा अन्य मार्गों पर लोगों की संख्या आमदिनों की अपेक्षा कम रही। इस दौरान जरूरतमंद लोग ही काम से निकल रहे हैं। इस दौरान लोग पेड़ की छांव का सहारा लेते दिख रहे हैं।  
विज्ञापन

गर्म हवा से तन झुलस रहा है। दोपहर में फुटपाथ पर काम वाले, रिक्शा-रेहड़ी खींचने वाले छांव तलाशते हैं। हाईवे से लेकर बाजार तक कहीं छांव नहीं। गांधी पार्क में पेड़ आदि होने के कारण लोग पेड़ की छांव में सोते या आराम करते दिखाई देते हैं। सुबह से रात तक गर्म हवा से निजात नहीं मिलती।
विज्ञापन

 ऐसे करें बचाव
आयुर्वेद के चिकित्सक प्रशांत अग्रवाल कहते हैं गर्मी से बचाव तभी हो सकता है जब खुद सावधानी बरतें।
-गर्मी के दिनों में खाना हल्का तथा पानी की सेवन अधिक करना चाहिए।
-लू से बचाव को बेल का जूस और आम का पना का सेवन करें।
-नीबू की शिकंजी और दही की लस्सी भी गर्मी से राहत देती है।
-पोदीन हरा, खीरा ककड़ी और हरी सब्जियों का सेवन करना गर्मी के मौसम में उचित रहेगा।



विकास भवन आने वालों को मिलेगा मटके का पानी
फिरोजाबाद(ब्यूरो)। चिलचिलाती धूप एवं गर्मी से परेशान फरियादियों के लिए विकास भवन में सीडीओ कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव ने मटके रखवा दिए हैं। दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले फरियादी को पीने का ठंडा पानी उपलब्ध हो सकेगा। सीडीओ ने मटकों को भरने के लिए स्टाफ को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed