फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Memorandum given against the attacks on Bajrang Dal workers

Firozabad News: बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों के विरोध में दिया ज्ञापन

Wed, 18 Jan 2023 11:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Memorandum given against the attacks on Bajrang Dal workers
जिला मुख्यालय ज्ञापन देने पहुंचे बजरंग दल के पदाधिकारी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। बजरंग दल ब्रज प्रांत की ओर से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन कलक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी को दिया। बजरंग दल ने देश के अलग-अलग प्रांतों में बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हुए हमले और हत्या का विरोध किया है। कलक्ट्रेट पहुंचे दल के कार्यकर्ताओं ने हिंसा फैलाने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बजरंग दल का एक प्रतिनिधि बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि तीन से चार माह में देश के अलग-अलग क्षेत्रों और प्रांतों में बजरंग दल के 32 कार्यकर्ताओं पर कातिलाना हमला हुए हैं। जिसमें एक 16 वर्षीय युवक की वीभत्स हत्या भी शामिल हैं। विभाग सेवा प्रमुख जीके पदम के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने समाज में घृणा फैलाने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मांग करने वालों में महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा, ओमप्रकाश दिवाकर, दीपक कुमार झा और राकेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed