फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mehndi applyers remained booked, crowd gathered in the market

Firozabad News: मेहंदी लगाने वाले रहे बुक, बाजार में उमड़ी भीड़

Tue, 31 Oct 2023 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 31 Oct 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Mehndi applyers remained booked, crowd gathered in the market
फिरोजाबाद। करवाचौथ को लेकर साप्ताहिक बंदी (मंगलवार) को समूचा बाजार खुला रहा। सुहागिनें हाथों पर मेहंदी लगवाने के लिए पहुंच रही थीं। शास्त्री एवं चंद्रशेखर आजाद मार्केट में देर रात तक सुहागिनों के आने का क्रम चलता रहा। शहर के कटपा स्थित आर्टिफिशियल ज्वैलरी मार्केट में काफी भीड़ रही। सुहागिनें करवाचौथ पर संजने व संवरने की पूरी तैयारी कर रही थीं। पति की दीर्घायु को रखे जाने वाले करवाचौथ के व्रत की तैयारी करने में सुहागिनें पिछले कई दिनों से कर रही हैं। साड़ी लहंगा की खरीदारी करने के साथ ज्वैलरी बाजार में काफी बूम आया था। करवाचौथ से एक दिन पूर्व शास्त्री मार्केट में मेहंदी लगाने वालों के यहां सुहागिनों की दिन से भीड़ लगी दिखाई दी। हालात यह थे कि महिलाओं को मेहंदी लगवाने के नंबर लगाने पड़ रहे थे। ज्यादातर महिलाओं ने घरों पर ही मेहंदी लगवा ली थी। कई महिलाएं तो घंटों तक इंतजार करती दिखाई दीं। कुछ महिलाएं करवाचौथ पर आर्टिफिशियल ज्वैलरी मार्केट कटरा में भी खरीदारी कर रहीं थी। इसके कारण बाजार में बैठे दुकानदारों को पल भर की फुरसत नहीं मिल पा रही थी। यह मार्केट भी मंगलवार को देर रात तक खुला दिखाई दिया।
विज्ञापन



रोजगार भारती चंद्रनगर ने लगाई मेहंदी स्टॉल
रोजगार भारती चंद्रनगर के तत्वावधान में शहर में विभिन्न स्थानों पर मेहंदी स्टॉल लगाई गई। सरस्वती नगर एसएचजे माॅर्डन स्कूल में शुभारंभ प्रियंका जैन एवं मालती शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मेहंदी स्टॉल का आयोजन अनुपमा शर्मा के सहयोग से किया गया। ज्योति गुप्ता, रीना गुप्ता, प्रेरणा कपूर, बबिता गुप्ता, ज्योति पचौरी, रविता गुप्ता, सीता कटारा का सहयोग रहा। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने मेहंदी लगवाई। म्यूजिकल डांडिया के साथ सेल्फी प्वाइंट महिलाओं को खूब लुभाया। नगर कार्यवाह नानकचंद्र पत्नी हेमा के साथ प्रवास किया।
विज्ञापन



सुहागिनों के लिए व्रत जरूरी
-करवाचौथ का व्रत पति की दीर्घायु के लिए रखा जाता है। भारतीय संस्कृति में यह पर्व पति-पत्नी के अटूट प्यार के प्रतीक है। मैं तो यही कहूंगी सभी महिलाएं व्रत को रखकर पति की दीर्घायु की कामना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारुल अग्रवाल, विभवनगर

-करवाचौथ पर निर्जला व्रत रखने की तैयारी कर ली है। पहले ऐसा लगता था कि निर्जला व्रत रखने में दिक्कत होगी। लेकिन पति-पत्नी के प्रेम के प्रतीक त्योहार पर अब व्रत रखने में कोई दिक्कत नहीं होती। यह त्योहार एक दूसरे के प्रेम को दर्शाता है।

रश्मि, लेबर काॅलोनी


30 महिला बंदी रखेंगी करवाचौथ का व्रत
फिरोजाबाद। जिला कारागार में बंद 82 महिला बंदियों में से 30 महिला बंदी अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए करवाचौथ का व्रत रखेंगी। जेलर आनंद सिंह ने बताया कि महिला बंदियों के करवाचौथ के व्रत रखने को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारी कर ली गई है। उनको व्रत के साथ पूजा अर्चना का सभी सामान मुहैया कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed