फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Meeting

यूपीसीडा के औद्योगिक आस्थान में सुविधाओं का अभाव

Sun, 01 May 2022 12:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Meeting
यूपीसीडा के औद्योगिक आस्थान में सुविधाओं का अभाव
विज्ञापन

डीएम ने अफसरों को लगाई फटकार, सुधार के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिला उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने शनिवार को उद्यमियों की समस्याएं व शिकायतें सुनीं। यूपीसीडा के औद्योगिक आस्थान में मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त नहीं होने पर एक्सईन और जेई को डीएम ने फटकार लगाई। डीएम ने व्यवसायिक गैस कनेक्शन लेने के इच्छुक दुकानदारों और होटल स्वामियों को तत्काल गैस कनेक्शन जारी करने की हिदायत दी।

कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को बैठक के दौरान यूपीसीडा के औद्योगिक आस्थान में पानी, बिजली, सड़क मार्ग एवं प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त न होने की शिकायत दर्ज कराई गई। जिस पर डीएम ने यूपीसीडा के एक्सईन और जेई को फटकार लगाई। दोनों को एक सप्ताह के भीतर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने की कड़ी हिदायत दी गई। बैठक के दौरान उद्योग बंधुओं ने दुकानदारों, खानपान का सामान बेचने वाले विक्रेताओं को कॉमर्शियल गैस कनेक्शन जारी करने की मांग की। जिस पर डीएम ने पेट्रोलियम एवं गैस कंपनियों के अफसरों को ऐसे गैस कनेक्शन जारी करने को कहा। बैठक के दौरान डीएम ने अफसरों व उद्यमियों को बिजली की बचत करने के लिए भी प्रेरित किया। उपायुक्त उद्योग अमरेश पांडे,एसएसपी आशीष तिवारी एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व नगर निगम के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed