{"_id":"5f1050bc8ebc3e638f566716","slug":"meeting-firozabad-news-agr450640093","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चुअल मीटिंग में उद्यमियों ने टैक्स छूट, ब्याज दर और ड्रा बैक का मुद्दा उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्चुअल मीटिंग में उद्यमियों ने टैक्स छूट, ब्याज दर और ड्रा बैक का मुद्दा उठाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। वाणिज्य मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव सुरेश कुमार के साथ कांच उद्योग से जुडे़ औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने वर्चुअल मीटिंग की। मीटिंग में उद्योगपतियों ने टैक्स में छूट, बैंक ब्याज दर में कमी और पेट्रोलियम पदार्थों पर मिलने वाले ड्रा बैक जैसे मुद्दे उठाए। वर्चुअल मीटिंग में निर्यातक मुकेश बंसल टोनी ने भारत सरकार से निर्यात बढ़ाने के लिए निर्यात आइटमों पर आरओडीटीईपी योजना लागू करने की मांग की। एक्सपोर्ट पैकिंग क्रेडिट लिमिट पर बढ़ाए गए समय का शासनादेश बैंकों में भेजने की मांग की गई। इसके साथ निर्यात होने वाले माल के लिए उपयोग में आने वाले पदार्थों पर लगने वाले वैट, एक्साइज और कस्टम ड्यूटी को लौटाने की मांग संयुक्त सचिव से की।
उद्यमियों ने पुरानी मांग दोहराते हुए कहा कि जीएसटी लगने से पूर्व गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों पर लगने वाला टैक्स ड्रा बैक के रूप में निर्यातकों को मिल जाता था लेकिन जीएसटी लगने के बाद ड्रा बैक समाप्त हो गया। इससे निर्यातकों को करीब सात प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ रहा है। उद्यमियों ने बैंक ब्याज दो प्रतिशत कम करने की भी मांग की। इस दौरान सीडीजीआई के साथ एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल आफ हैंडीक्राफ्ट के साथ हुई बैठक के बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। मीटिंग में वाणिज्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव सुरेश कुमार ने आश्वासन दिया कि इस तरह की समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाएगा। इस दौरान ऑल इंडिया ग्लास फेडरेशन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल, उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल समेत अन्य निर्यातक शामिल हुए।