{"_id":"68506e4e87f003188003b9d6","slug":"mechanic-dies-due-to-electric-shock-while-cleaning-ac-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-150479-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एसी साफ करते समय करंट लगने से मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एसी साफ करते समय करंट लगने से मिस्त्री की मौत
Tue, 17 Jun 2025 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में एसी की सर्विस करने के लिए गए मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। मकान स्वामी उसे आनन-फानन में सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जैन नगर निवासी शैलेश (32) एसी, फ्रिज ठीक करने का काम करता था। सोमवार शाम वह मोहल्ले के ही हरिओम के घर एसी की सर्विस करने के लिए गया था। मकान की छत पर लगे आउटडोर को साफ करते समय करंट लगने से वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया। हरिओम परिवार के अन्य लोगों के साथ उसे लेकर सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंच गया। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर मृतक के परिजन भी ट्रामा सेंटर पहुंच गए। शैलेश पांच भाइयों में मझला भाई था। उसकी दो बेटियां भी हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया गया है। पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है।