फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Meat vendor shot dead

मीट विक्रेता की गोली मारकर हत्या

Tue, 17 May 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Tue, 17 May 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Meat vendor shot dead
मीट विक्रेता की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
हिमायूंपुर रोड स्थित कपड़े की दुकान पर मंगलवार को दिनदहाड़े मीट विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात मामूली कहासुनी में कपड़ा कारोबारी के बेटे ने की। हत्या के आरोपी और उसके परिवारीजन फरार हो गए। पुलिस को आरोपी की दुकान और मकान से दो तमंचा, पिस्टल मिली है। एफआईआर लिखकर आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।  
विज्ञापन

दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिमायूंपुर निवासी सनी चक (19) की नाले की पुलिया के समीप मीट की दुकान है। सोमवार शाम को उसने मोहल्ले के ही रामसहाय के कपड़े की दुकान से लोअर खरीदा था। लंबाई कम होने पर मंगलवार की दोपहर वह इसे बदलने दुकान पर गया था। यहां रामसहाय का बेटा अनुज उर्फ जोनू बैठा था। लोअर बदलने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान दुकान में रखी पिस्टल से अनुज ने सनी पर गोली चला दी। सिरे में गोली लगने से वह मौके पर ही ढेर हो गया। हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। दिनदहाड़े युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। सूचना पर एसपी सिटी संजीव बाजपेई, सीओ सिटी ओमकार यादव कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पुलिस को हत्यारोपी की दुकान से पिस्टल और मकान से दो तमंचा, कई कारतूस मिले।
विज्ञापन


अवैध शराब बिक्री, सूदखोरी का आरोप
क्षेत्रीय लोगों की माने तो मीट विक्रेता की हत्या का आरोपी युवक अवैध शराब बेचने और सूदखोरी का काम करता है। वह 10 प्रतिशत की ब्याज दर पर जरुरतमंद लोगों को पैसे देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली  गई है। दोनों पक्षों के बीच रुपये के लेनदेन और कपड़े बदलने पर विवाद हुआ था। पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है।
ओमकार यादव, सीओ सिटी

मीट विक्रेता की हत्या का जोड़

पिता पुत्र समेत तीन नामजद
मीट विक्रेता सनी की हत्या मामले में थाना दक्षिण की पुलिस ने मृतक के भाई मनोज की तहरीर पर कपड़ा व्यापारी राम सहाय, उसके बेटे अनुज और बाबी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।


आग लगने से हजारों का नुकसान
फरिहा(ब्यूरो)। नारखी थाना क्षेत्र के गांव कायथा निवासी दिनेश के मकान में मंगलवार की दोपहर आग लग गई। इससे हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घर से उठती लपटें, घरवालों की चीखे सुनकर दौड़े लोगों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बच्चों द्वारा माचिस की तीली जलाकर फेंकने से लगी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed