{"_id":"6127d1038ebc3e0759045093","slug":"mayor-seeks-cooperation-from-councilors-for-prevention-of-communicable-diseases-firozabad-news-agr5052105197","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर ने संचारी रोगों की रोकथाम के लिए पार्षदों से मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर ने संचारी रोगों की रोकथाम के लिए पार्षदों से मांगा सहयोग
विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! संचारी व संक्रामक रोगों की रोकथाम को पार्षदों के साथ बैठक करती मेयर व नगर आयुक्त
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मेयर नूतन राठौर और नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में निगम परिसर में बैठक आहूत की गई। बैठक में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए पार्षदों से सहयोग मांगा गया। इसके साथ ही मेयर ने क्लोरीन युक्त शुद्ध जलापूर्ति करने के निर्देश दिए।
बैठक में मेयर नूतन राठौर ने पार्षदों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करें। महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत को निर्देश दिए कि अभियान चलाकर खुले कनेक्शनों को बंद कराया जाए। पानी में गुणवत्ता को चेक करने के साथ ही उसमें क्लोरीनेशन की मात्रा को भी चेक कर लें। पानी पीने योग्य है अथवा नहीं।
सभी क्षेत्र में क्लोरीन युक्त शुद्ध जलापूर्ति की जाए। संक्रामक व संचारी रोग फैलने वाले इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाकर प्लॉटों में भरे पानी की निकासी कराई जाए। महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत ने बताया कि बृहस्पतिवार को 13 स्थानों से पानी निकासी की व्यवस्था जलकल विभाग द्वारा की गई। 25 स्थानों पर पानी के सैंपल लिए गए। इसमें पानी की गुणवत्ता को सही पाया गया।
विज्ञापन
महाप्रबंधक को दिए तत्काल पानी निकासी के निर्देश
फिरोजाबाद। नगर निगम के अधिकारियों के साथ मेयर नूतन राठौर बृहस्पतिवार को मोहल्ला गंगानगर पहुंची। इससे पूर्व उन्होंने जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित बच्चों का हाल जाना। मोहल्ला गंगानगर में उन्होंने कार्तिक व मोहिनी के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। डेंगू की रोकथाम के लिए क्षेत्र का निरीक्षण किया। गलियों में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया। जेडएसओ दलवीर सिंह को सफाई व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
जलकल विभाग के महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत को भी प्लाटों में भरे पानी की निकासी कराने की व्यवस्था करने को कहा। सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ को फोन पर गंगानगर और न्यू रामगढ़ में कैंप लगाकर लोगों का चेकअप कर उपचार मुहैया कराने को कहा। गेंदालाल राठौर, निहाल सिंह कुशवाहा, प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।