फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mayor got waterlogging in inspection, instructions were given to get it cleaned

मेयर को निरीक्षण में मिला जलभराव, सफाई कराने के दिए निर्देश

Thu, 16 Sep 2021 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Mayor got waterlogging in inspection, instructions were given to get it cleaned
रफ़रोजाबाद ! ककरऊ कोठी क्षेत्र में लोगों को समझाती मेयर - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। करबला और ककरऊ कोठी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को मेयर नूतन राठौर ने निरीक्षण किया। इस दौरान करबला गली नंबर एक में जलभराव होने पर उन्होंने अधिकारियों को पानी निकासी के निर्देश दिए। उन्होंने बीमारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक भी किया।
विज्ञापन

करबला वार्ड नंबर सात का मेयर नूतन राठौर ने बृहस्पतिवार को नगर निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। गली नंबर तीन की गली जर्जर होने पर नगर निगम अफसरों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। गली नंबर एक में जलभराव की समस्या को दूर करने के निर्देश जलकल विभाग के अफसरों को दिए। मेयरन ने डेंगू और वायरल से बचाव के लिए क्षेत्रीय लोगों को विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान ऑडोमोस क्रीम का वितरण कराया गया। मेयर ने अग्निपीड़ित मनोज के परिजनों से भी मुलाकात कर सांत्वना दी। इसके साथ ही डीएम और एसडीएम से वार्ता कर पीड़ित परिवार की मदद देने की बात कही। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, विष्णु राठौर, कन्हैया राठौर, ज्ञान सिंह शंखवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed