{"_id":"576e8e294f1c1b353db47d23","slug":"may-sahu-interest-of-farmers-began-to-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहूमई के किसानों ने हक के लिए शुरू किया अनशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहूमई के किसानों ने हक के लिए शुरू किया अनशन
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
अनशन करते किसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन की मनमानी के खिलाफ साहूमई, नगला गूदर एवं नगला हरी सिंह के किसानों ने आमरण अनशन शनिवार को शुरू कर दिया। किसानों को संबोधित करते हुए किसान नौजवान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं बसपा प्रत्याशी शिवराज सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। सैफई में ऊसरयुक्त भूमि का करोड़ों रुपये मुआवजा दिया गया लेकिन जसराना क्षेत्र के किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है।
फरिहा क्षेत्र के ग्राम साहूमई के किसान चार गुना मुआवजा की मांग कर रहे है और किसानों ने प्रशासन की ओर से नहर खोदाई किए जाने का पहले दिन विरोध किया था। किसानों के विरोध के चलते अगले दिन प्रशासन ने पुलिस बल तैनात कर नहर की खोदाई शुरू कर दी। किसानों ने प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में गांव के बाहर शनिवार को अनशन शुरू कर दिया। शनिवार को नगला गूदर, नगला हरी सिंह, साहूमई के किसानों के साथ महिलाएं अनशन पर बैठी। किसान बोले कि हम अपना हक जिला प्रशासन से लेकर रहेंगे। अनशन में राष्ट्रीय किसान नौजवान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं बसपा नेता शिवराज सिंह यादव ने कहा कि भूमि अधिग्रहण का कानून पूरे प्रदेश में एक समान है। इसके बाद भी सैफई के किसानों को अधिक मुआवजा और जसराना के किसानों को कम कहां का न्याय है? जसराना के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार सपा कर रही है। किसानों के गांव में आंदोलन करते हुए न्याय नहीं मिला तो हम जिला मुख्यालय पर अनशन करेंगेे। प्रदर्शन में ग्या प्रसाद, हुकुम सिंह, अनार सिंह, यादराम, प्रधान अचल सिंह, धनपाल, रामदयाल, रक्षपाल सिंह, नरेश, किताब सिंह, शिशुपाल, रामब्रज यादव, ब्रजमोहन, मुन्नालाल यादव, अवधेश, कमलेश, राधेश्याम, अशोक, राजकुमारी, बेबी, मीरा, रश्मि, कमला देवी, चमेली, गुड्डी धनदेवी, अनारश्री आदि मौजूद रहे।