{"_id":"6a4011f05602f66e01076688","slug":"maximum-temperature-reached-43-degrees-people-troubled-by-scorching-heat-and-humidity-firozabad-news-c-169-1-mt11005-178234-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अधिकतम तापमान 43 डिग्री पहुंचा, भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अधिकतम तापमान 43 डिग्री पहुंचा, भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान
Sat, 27 Jun 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को दोपहर में लू और धूप से बचने के लिए मुंह ढककर जाती युवती। संवाद
- फोटो : शनिवार को दोपहर में लू और धूप से बचने के लिए मुंह ढककर जाती युवती। संवाद
फिरोजाबाद। जनपद में भीषण गर्मी और उमस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज धूप के साथ चल रही गर्म हवाओं के कारण दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, तापमान बढ़ने के साथ ही हवा में आर्द्रता (नमी) का ग्राफ भी ऊपर गया है। यही कारण है कि लोग केवल सामान्य गर्मी नहीं, बल्कि अत्यधिक चिपचिपी उमस से परेशान हैं।
डॉक्टरों की सलाह, बरतें सावधानी
भीषण गर्मी को देखते हुए सीएमओ डॉ. राम बदन राम ने नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि लू लगना और डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। दोपहर के समय बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। बाहर निकलते समय सिर और कान को सूती कपड़े से ढककर रखें। शरीर में पानी की कमी न होने दें, ओआरएस घोल, नींबू पानी और छाछ का अधिक सेवन करें।
विज्ञापन
आगामी दिनों का हाल
मौसम विभाग की वेबसाइट पर जारी इनपुट के अनुसार, फिलहाल फिरोजाबाद और आसपास के मैदानी इलाकों में मानसून की सक्रियता में थोड़ा वक्त लगेगा। आने वाले तीन से चार दिनों तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और तेज धूप खिलेगी। हालांकि, कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाने और धूल भरी तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन उमस से तत्काल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।