फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Maternal and in-laws clash over woman's death, scuffle

Firozabad News: महिला की मौत पर मायका और ससुराली पक्ष भिड़े, हाथापाई

Sat, 11 Jan 2025 04:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 11 Jan 2025 04:17 PM IST
विज्ञापन
Maternal and in-laws clash over woman's death, scuffle
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में गंभीर बीमारी से ग्रसित होने के कारण एक महिला की मायके में ही मौत हो गई। जहां ससुराली और मायका पक्ष आपस में भिड़ गए। हाथापाई होता देख मौजूद लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्ष पुलिस चौकी पहुंच गए। मृतका के पिता संपत्ति को महिला के बच्चों के नाम में करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला हिमायुंपुर निवासी डालचंद्र की पुत्री राधा का विवाह करीब नौ साल पहले मैनपुरी थाना घिरोर के गांव शाहंजापुर निवासी हरिओम के साथ हुआ था। पिता डालचंद्र ने बताया कि ससुरालीजन ने उनकी पुत्री की बेरहमी से पिटाई की थी। जिससे उसके शरीर के हिस्से पर गांठ बन गई थी। इसके बाद उसका उपचार कराने से भी इन्कार कर दिया था। करीब दो साल से उनकी पुत्री मायके में ही रह रही थी और वह स्वयं उसका उपचार करा रहे थे। गंभीर बीमारी से ग्रसित होने के कारण उसकी मौत हो गई। जब ससुरालियों पर आरोप लगाए तो दोनों पक्ष भिड़ गए। मामला सुहाग नगर पुलिस चौकी पर पहुंच गया। पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed