फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mastermind of 2 Crore Robbery Flees From Police Custody in Makkhanpur

UP: फिरोजाबाद पुलिस के गिरफ्त से भागा शातिर, दो करोड़ रुपये की लूट का है मुख्य आरोपी

Sun, 05 Oct 2025 03:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Oct 2025 03:06 PM IST
सार

फिरोजाबाद के मक्खनपुर में पुलिस कस्टडी से दो करोड़ रुपये की लूट का मुख्य आरोपी भाग निकला। इसकी जानकारी मिलते ही अधिकारियों के पसीने छूट गए। शातिर की तलाश के लिए पुलिस की कई टीम सक्रिय हो गई थीं। 

विज्ञापन
Mastermind of 2 Crore Robbery Flees From Police Custody in Makkhanpur
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के मक्खनपुर क्षेत्र में 30 सितंबर को हुई 2 करोड़ रुपये की सनसनीखेज लूट का मास्टरमाइंड नरेश रविवार दोपहर को पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। इससे जिला पुलिस में खलबली मच गई है। जिलेभर में नाकाबंदी की गई। मगर, देर रात तक बदमाश का सुराग नहीं लगा। पुलिसकर्मियों की इसमें प्रथम दृष्टया लापरवाही मानी गई है और एसएसपी स्तर से सीओ शिकोहाबाद को जांच सौंपी गई है। 
विज्ञापन


बदनाश नरेश गांव अरनी, खैर, अलीगढ़ का रहने वाला है। शाम पांच बजे करीब पुलिस सभी आरोपियों को कोर्ट में रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की तैयारी में थी। इसी दौरान नरेश से पूछताछ में लूट की रकम में से कुछ अन्य की बरामदगी कराए जाने के संबंध में इनपुट मिला। इस पर पुलिस उसे रविवार दोपहर करीब एक बजे मक्खनपुर के गांव घुनपई के समीप सर्विस रोड किनारे ले जा रही थी। 
विज्ञापन


नरेश ने पुलिसकर्मियों से शौच लगने की बात कही। पुलिसकर्मियों ने उसे खेड़ा गणेशपुर के पास गाड़ी से उतार दिया। उसके एक हाथ में हथकड़ी लगी हुई थी, लेकिन वह हाइवे के समीप झाड़ियों में जाने के बाद पांच मिनट तक वापस नहीं लौटा। जब पुलिसकर्मी देखने गए, तो नरेश गायब मिला। लूट के इतने बड़े मामले के मास्टरमाइंड के भागने से पूरे पुलिस महकमे में खलबली मच गई और तुरंत हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed