फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   massage send after then come power bill by mobile

मोबाइल से मैसेज भेजते ही आएगा विद्युत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
massage send after then come power bill by mobile
फिरोजाबाद। नगर के 93 हजार बिजली उपभोक्ताओं को इस माह औसत खपत के मुताबिक बिजली बिल एसएमएस से मिलेगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को मोबाइल से 5616195 पर एसएमएस भेजना होगा। मैसेज सेंड होने के बाद एसएमएस से बिल भी आ जाएगा। पावर कारपोरेशन ने यह सुविधा फिलहाल शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को दी है। विद्युत निगम के शहरी अधीक्षण अभियंता अजय अग्रवाल ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से इस माह की बिलिंग कंपनी के कर्मचारी उपभोक्ताओं के परिसर में मीटर रीडिंग लेने नहीं जाएंगे। ऐसे में सभी को तीन माह के औसत खपत के मुताबिक सिस्टम जनरेटेड बिजली बिल मिलेगा। इसके लिए पावर कारपोरेशन ने सिस्टम का नंबर 5616195 जारी किया है। उपभोक्ता इस नंबर पर अपने मोबाइल से बिल स्पेश एकाउंट नंबर टाइप कर मैसेज सेंड करेंगे। -ऐसे करें एसएमएस उपभोक्ताओं को अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में बिल टाइप करने के बाद स्पेश छोड़कर एकाउंट आईडी टाइप करनी होगी। उसके बाद सिस्टम नंबर 5616195 पर उसे सेंड करना होगा। कुछ देर बाद एसएमएस से बिल मिल सकेगा। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं पर आएगा सही बिल फिरोजाबद। शहरी क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगे उपभोक्ताओं अनुमानित नहीं, वास्तबिक बिल आएगा। क्योंकि इन मीटरों से बिल बनाने के लिए मीटर रीडऱ को घर नहीं जाना पड़ता है। विद्युत विभाग स्वत: ही आनलाइन रीडिंग देख लेते हैं। जनपद में पांच हजार विद्युत मीटर लगाए जा चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed