{"_id":"617836ed6c052b09e4754f02","slug":"mass-marriage-ceremony-will-be-held-on-devotthan-ekadashi-firozabad-news-agr5127451176","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवोत्थान एकादशी पर होगा सामूहिक विवाह समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवोत्थान एकादशी पर होगा सामूहिक विवाह समारोह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस बार देवोत्थान एकादशी पर 14 नवंबर को सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। डीएम चंद्र विजय सिंह ने सभी ब्लाकों एवं निकायों से पात्र जोड़ों की सूची 29 अक्तूबर तक मांगी है। इसके बाद कोई नाम स्वीकार नहीं होगा।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवार की कन्याओं का विवाह सामूहिक विवाह में करने का निर्णय लिया है। इस बार देवोत्थान एकादशी 14 नवंबर को जिले की सभी नौ ब्लॉक टूंडला, शिकोहाबाद एवं सिरसागंज नगर पालिका, जसराना, फरिहा, मक्खनपुर एवं एका नगर पंचायत क्षेत्र में विवाह समारोह आयोजित होगा।
डीएम चंद्र विजय सिंह ने जिले की सभी ब्लाकों के बीडीओ, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, जिले की सभी निकायों के ईओ को पत्र भेजकर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आवेदन करने वाले पात्रों की सूची मांगी है। उन्होंने कहा कि यह सूची 29 अक्तूबर तक हरहाल में आवेदन करने वाले जोड़ों की पूर्ण सूची तथा इस आशय का प्रमाणपत्र की सभी जोड़ों का पूर्ण सत्यापन करा लिया गया है। 29 अक्तूबर के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. प्रज्ञाशंकर तिवारी ने कहा सामूहिक विवाह समारोह सांसद, विधायक की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। इस बार सामूहिक विवाह समारोह जिले की सभी नौ ब्लॉकों के साथ नगर पालिका, नगर पंचायतों में आयोजित किए जाएंगे।