{"_id":"64bac444580c7e61cb08a99a","slug":"mass-copying-caught-in-two-colleges-supervisors-will-monitor-firozabad-news-c-25-agr1013-224984-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दो कॉलेजों में पकड़ी सामूहिक नकल, पर्यवेक्षक करेंगे निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दो कॉलेजों में पकड़ी सामूहिक नकल, पर्यवेक्षक करेंगे निगरानी
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की परीक्षाओं में नकल का सिलसिला थम नहीं रहा। शुक्रवार को सचल दल ने अलीगढ़ और पटियाली के कॉलेजों में सामूहिक नकल पकड़ी। शनिवार से यहां पर्यवेक्षकों की निगरानी में परीक्षा होगी। वहीं जलेसर स्थित कॉलेज के कंट्रोल रूम की अलमारियों में किताबें, सैंपल पेपर आदि रखे हुए थे। सचल दल ने इन्हें नहीं रखने की हिदायत दी।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। शुक्रवार को सुबह 7 से 10 बजे की पाली में सचल दल अलीगढ़ स्थित आदर्श ज्ञान दीप कन्या महाविद्यालय डोरी नगर पहुंचा। यहां बीए तृतीय वर्ष की एजूकेशन विषय की परीक्षा थी। दल को यहां सामूहिक नकल होती मिली। इसकी रिपोर्ट विवि प्रशासन को दे दी गई है। शनिवार से कॉलेज में पर्यवेक्षकों की निगरानी में परीक्षा होगी।
पटियाली, कासगंज स्थित श्रीमती तारा देवी महाविद्यालय में बीएससी तृतीय वर्ष केमिस्ट्री की परीक्षा में भी सामूहिक नकल हो रही थी। इस केंद्र पर भी शनिवार से पर्यवेक्षकों की निगरानी में परीक्षा होगी। हाथरस रोड जलेसर स्थित आरसी कन्या महाविद्यालय के कंट्रोल रूम की अलमारी में सचल दल को किताबें, गाइड, सैंपल पेपर रखे हुए मिले। जिसे हटाने के निर्देश कॉलेज को दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं
दो कॉलेजों में सामूहिक नकल पकड़ी गई हैं, जिनकी सूचना विवि को दे दी गई है। विवि से उक्त दोनों काॅलेजों में पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं। इसके अलावा कॉलेजों को यह निर्देश भी दिए गए हैं कि वह परिसर में किताब आदि न रखें।-प्रो. बिंदु शेखर शर्मा, समन्वयक सचल दल