फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Masks

पुलिस ने काटे चालान, बिना मास्क वालों के खिलाफ अभियान, 19 लाख रुपये की धनराशि वसूली

Sun, 12 Jul 2020 01:17 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
Masks
जैन मंदिर चौराहे पर वाहनों का चालान काटती पुलिस - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण से जंग के बीच लॉकडाउन में मास्क लगाने को लेकर जागरूकता के साथ पुलिस की सख्ती भी रही। यही कारण रहा कि मास्क को अनिर्वारू करने के लिए लॉकडाउन से नौ जुलाई तक मास्क नहीं लगाने पर पुलिस ने 18976 लोगों के चालान काटे। जिले की पुलिस ने जुर्माना राशि के रूप में 19 लाख 37 हजार 950 रुपये की धनराशि वसूली है।
विज्ञापन


जिले भर में पुलिस ने बिना मास्क वालों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। सरकार के आदेश पर कोविड-19 के तहत मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। पुलिस भी चप्पे-चप्पे पर मास्क न लगाने वालों को घेर रही है। जिले की आबादी करीब 25 लाख है। जिले भर में अभियान चलाकर पिछले तीन महीने में पुलिस मास्क को लेकर 18976 लोगों के चालन काट चुकी है। इस अभियान की गति अब और बढ़ाई जा रही है। वहीं नए आदेश में जुर्माना की राशि पांच सौ रुपये किए जाने के बाद जुर्माना राशि भी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


बाइक पर दो सवारी पर काटे 1141 चालान
कोविड-19 में सरकार ने दो पहिया वाहन पर एक सवारी का नियम तय कर रखा है। नये नियमों के मुताबित एक बाइक पर दो लोगों के बैठने पर चालान काटे जाने का प्रावधान है। जिले में इस नियम के तहत भी पुलिस ने जमकर चालान काटे। हालांकि इस पर अधिक सख्ती नहीं की है। लॉकडाउन में यह नियम बनने से अब तक पुलिस दो पहिया वाहन पर दो सवारी पर धारा 15 (5) के तहत 1141 लोगों का चालान कर 275700 रुपये जुर्माना राशि वसूल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण काल में मास्क ही एकमात्र बड़ा बचाव है। मास्क की अनिवार्यता करने के लिए सख्ती की जा रही है। बिना सख्ती के लोग मान भी नहीं रहे हैं। अभी तक तो पहली बार पकडे़ जाने पर सौ रुपये और दूसरी बार बिना मास्क पकडे़ जाने पर दो सौ रुपये का चालान काटा जा रहा था लेकिन नए आदेश पर अब पांच सौ रुपये का चालान काटा जाएगा। - मुकेश चंद्र मिश्र, एसपी सिटी एवं नोडल अधिकारी कोविड
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed