{"_id":"6511c14f3ea81a3c980d60f6","slug":"masked-thieves-stole-jewelery-and-cash-from-the-house-firozabad-news-c-169-1-sagr1030-5676-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मकान में नकब लगाकर चोरों ने चुराई आभूषण और नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मकान में नकब लगाकर चोरों ने चुराई आभूषण और नकदी
Mon, 25 Sep 2023 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 25 Sep 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
सिरसागंज। रविवार की रात चोरों ने एक घर में नकब लगाकर नकदी व आभूषणों की चोरी की। घर में सो रहे लोगों को चाेरी की भनक तक नही लग सकी।
सिरसागंज थाना क्षेत्र के सोथरा रोड गंगा देवी कोल्ड स्टोर के पास रहने वाले चंद्रभान के घर के पीछे स्थित खेतों की ओर बने कमरे में नकब लगाकर चोरों ने लोहे की अलमारी और बक्शे में रखें चंद्रभान की पुत्रवधू के सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चुरा लिए। पीड़ित चंद्रभान की माने तो वह और उनका परिवार रोजाना की तरह सो रहा था। परिवार के लोग जब सुबह उठे तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पीड़ित ने सिरसागंज थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। वही पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। चंद्रभान ने बताया कि नकदी रुपये के साथ जेवर एक लाख से अधिक रुपये के थे ।