{"_id":"6470dda22c73ed81c4043756","slug":"martyred-business-leaders-remembered-firozabad-news-c-25-1-170819-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शहीद व्यापारी नेताओं को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शहीद व्यापारी नेताओं को किया याद
Fri, 26 May 2023 09:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 26 May 2023 09:56 PM IST
विज्ञापन
शहीद व्यापारी नेताओं को किया याद
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा की अध्यक्षता में व्यापारी शहीद दिवस का आयोजन साईं कलेक्शन शास्त्री मार्केट सदर बाजार में किया गया।
प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने कहा की व्यापार मंडल का गठन पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के द्वारा बड़े ही संघर्ष के बल पर किया था। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा की सरकार के द्वारा वैट जैसा काला कानून जब व्यापारियों के ऊपर सौंपा गया था। तब पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के नेतृत्व में हर जगह आंदोलन हुए थे। उस आंदोलन में 14 व्यापारियों की जान गई। 26 मई को उन सभी व्यापारी शहीदों की यादगार में व्यापारी शहीद दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर रमाशंकर यादव, मदन लाल, अनिल गुप्ता मौजूद रहे।
वहीं फिरोजाबाद जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवींद्र लाल तिवारी ने बर्फखाने चौराहे पर अपने प्रतिष्ठान पर व्यापारी नेताओं को श्रद्धांजलि दी। व्यापारी नेताओं को याद किया। इसके साथ ही पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि हम सब मिलकर सरकार द्वारा व्यापारियों के विरोध में जो कानून बनेंगे उसका विरोध किया जाएगा। देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर हरिश्चंद्र अग्रवाल, हरीशंकर अग्रवाल, नित्यानंद कौशिक, अशोक कुमार खंडेलवाल, शिवसिंह आदि मौजूद रहे। संवाद