फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   marrige

सामूहिक विवाह समारोह में 175 जोडों ने थामा एक दूसरे का दामन

Thu, 27 Jun 2019 09:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
marrige
सदर ब्लाक में सामूहिक विवाह के दौरान वर-वधु को आशीर्वाद देते अत‌िथि। अमर उजाला - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सरकार की सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले के ब्लॉक और निकाय परिसरों में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 175 जोड़े एक-दूजे के हुए। 154 हिंदू जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए जबकि 21 मुस्लिम जोड़ों का मौलाना ने निकाह कराया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत जनपद में एक बार फिर शहनाई गूंज उठी। विकास खंड शिकोहाबाद में 25 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। इसमें 22 हिन्दू और तीन मुस्लिम जोडे़ं शामिल रहे। नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद की ओर से बीडीएम कालेज शिकोहाबाद में में 24 जोड़ों का विवाह हुआ।
विज्ञापन

इसमें 15 हिंदू और नौ मुस्लिम जोडे़ शामिल रहे। इस दौरान पूर्व पालिका के अधिशाषी अधिकारी रामपाल यादव ने विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार, पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम, समाज कल्याण अधिकारी डॉ. प्रज्ञा शंकर तिवारी और पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अब्दुल वाहिद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंड जसराना में 92 जोड़ों का विवाह हुआ। 85 हिंदू और 7 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। विकास खंड फिरोजाबाद में 12 हिंदू जोड़े विवाह बंधन में बंधे। विधायक जसराना रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमोल यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. संजीव यादव, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री उदय सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, बीडीओ सुरेंद्र सिंह के साथ प्रधान, गणमान्य नागरिक एवं ब्लाक का स्टाफ मौजूद रहा।
नगर निगम फिरोजाबाद की ओर से पालीवाल हॉल फिरोजाबाद में 22 जोडों ने एक दूसरे का हाथ थामा। इनमें 20 हिन्दू और 2 मुस्लिम जोडे़ शामिल रहे। यहां नगर विधायक मनीष असीजा और मेयर नूतन राठौर मौजूद रहीं। सदर ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख अर्चना विजय, बीडीओ प्रभात मिश्रा, एडीओ समाज कल्याण गोविंद सिंह, एडीओ पंचायत रामवीर मौजूद रहे।

दंपती को दिए कूड़ेदान
शादी समारोह के दौरान प्रत्येक नव दंपती को दो डस्टबिन प्रदान किए। साथ ही उन्हें साफ-सफाई का संकल्प दिलाया
यह सामान दिया गया
जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने बताया कि सभी जोड़ों को शासन की ओर से देय 35000 रुपये की आर्थिक सहायता के साथ-साथ अन्य सामग्री भी दी गई है। जिसमें गैस चूल्हा, गैस सिलिंडर, कुकर, कढ़ाई, चमचा, स्टील की पानी की टंकी, दो जोड़ी चांदी की बिछिया व चांदी की पायल, कंबल आदि दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed