फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Married woman who came to her in-laws house four days ago was murdered for dowry

Firozabad News: चार दिन पहले ससुराल आई विवाहिता की दहेज के लिए हत्या

Wed, 16 Apr 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 16 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Married woman who came to her in-laws house four days ago was murdered for dowry
सांकेतिक
टूंडला। मायके से चार दिन पहले ससुराल आई विवाहिता की अचानक मौत हो गई। मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति सहित छह ससुरालियों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाहिता की पांच साल पहले शादी हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आगरा के थाना फतेहाबाद के चौराहा मोहल्ला निवासी सत्य प्रकाश राठौर ने अपनी बेटी प्रीती राठौर की शादी 12 दिसंबर 2019 को थाना टूंडला के गुरुद्वारा रोड निजामी बस्ती निवासी रोहित राठौर के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसे अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर परेशान करने लगे थे। इस बीच उसने एक बेटा को जन्म दिया जो तीन साल का है। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाने लगा था। परेशान होकर वह तीन माह पूर्व पिता के साथ मायके चली गई।
विज्ञापन

पति रोहित 11 अप्रैल को अपने दोस्तों के साथ विवाहिता के मायके पहुंचा। उस समय घर में प्रीती के अलावा कोई नहीं था। तब वह जबरन उसे ससुराल ले आया। पिता सत्यप्रकाश ने बताया कि 15 अप्रैल की शाम पांच बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी प्रीती की हत्या कर दी है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति रोहित राठौर, ससुर ओमप्रकाश राठौर, सास प्रभा देवी, ननद स्वेता राठौर व एक अन्य के साथ ही रोहित के दोस्तों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed