फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, accused of murder

Firozabad News: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 11 Aug 2024 01:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 11 Aug 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, accused of murder
सिरसागंज। संदिग्ध परिस्थिति में जलकर विवाहिता की मौत हो गई। मायका पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने पति, सास, ससुर समेत 10 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मैनपुरी थाना कुर्रा के गांव तखरऊ निवासी रामवीर सिंह ने अपनी पुत्री रोशनी (28) की शादी 10 साल पहले कप्तान सिंह निवासी ग्राम नगला अनूप थाना सिरसागंज के साथ की थी। रामवीर का आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालीजन उनकी बेटी रोशनी का दहेज की मांग को लेकर लगातार उत्पीड़न करते थे। कई बार मायका पक्ष के लोगों ने समझाने का प्रयास किया। लेकिन ससुरालीजन में कोई सुधार नहीं आया। पहले भी ससुरालीजन ने रोशनी को पीटकर घर से बाहर निकाल दिया था, जिसके बाद मायका पक्ष की ओर से न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

एक वर्ष पहले लिखित समझौता होने के बाद दोबारा बेटी को ससुराल भेजा। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने रामवीर को सूचना दी, कि उसकी बेटी की ससुराल से चीख पुकार की आवाज आ रही थी। सूचना पर पहुंचे परिजन ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी बेटी रोशनी की जलाकर हत्या कर दी गई है। शव को छोड़कर सभी ससुराली मौके से फरार हो गए थे। सीओ अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति कप्तान सिंह व ससुर वेदपाल सिंह, सास सुनहरी देवी, देवर नेपाल सिंह, संत कुमार, देवरानी रानी, खुशबू निवासीगण ग्राम नगला अनूप व ननद ममता, ननदोई निरंजन सिंह निवासी आगरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


आंगन में पड़ा मिला शव
पुलिस ने मौके पर पड़ताल की तो देखा कि आंगन में रोशनी का शव जला मिला। तत्काल शव को मोर्चरी भेजा गया। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि रोशनी के एक बेटी सायना (8), एक बेटा मंयक (4) साल का है। सुबह घर में सात बजे तक सब कुछ सही चल रहा था। क्योंकि मृतका के बेटा-बेटी स्कूल के लिए तैयारी कर रहे थे। इसके बाद घटना हुई है। बताया जाता है कि सुबह आठ बजे के आसपास घर में कुछ झगड़ा हुआ। इसके बाद वह कमरे में गई तो अंदर से चीखें निकलने लगी। जो कुछ देर में ही खामोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बड़ी बहन की गांव में हुई है शादी
थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला है कि रोशनी की सगी बड़ी बहन की शादी भी उसी गांव में एक परिवार में हुई है। इसके कारण ग्रामीणों का उनके मायका पक्ष के लोगों से बातचीत होती रहती है। ग्रामीण अगर सूचना नहीं देते तो शायद मौत की जानकारी किसी को भी तुरंत नहीं हो पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed