फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Married woman dies due to hanging, accused of murder

Firozabad News: फंदा लगने से विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 10 Jul 2024 06:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 10 Jul 2024 06:20 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies due to hanging, accused of murder
फरिहा (फिरोजाबाद)। थाना फरिहा क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में फंदा कसने से विवाहिता की मौत हो गई। जानकारी पर मायके पक्ष के लोग पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। कस्बा निवासी खुशी (19) की शादी छह महीने पहले मीतपुरा में हुई थी। मीतपुरा फरिहा से चार किलोमीटर की दूरी पर है। मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में फंदा लगने से विवाहिता की मौत हो गई। उसका पति सोनू बुलडोजर चलाता है। सोनू का पिता नरेश जेल में हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। खुशी के पिता कल्लन राजपूत ने कहा कि बेटी के पैर जमीन पर लगे हुए थे। फंदा लगाया होता तो लटकी होती। पुलिस ने पहुंचकर शव को उतरवाया।
विज्ञापन

मायके वालों ने कहा कि खुशी का सुबह से फोन नहीं लग रहा था, तब आसपास के लोगों से देखने को कहा था और फंदे पर लटकने की जानकारी हुई। मामले की जानकारी पर सीओ जसराना अनिवेश सिंह व फोरेसिंक टीम मौके पर पहुंच गई थी। थाना प्रभारी उदयवीर मलिक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। मायका पक्ष के लोगों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed