{"_id":"68517bbe23ba5ee4d208e2f8","slug":"married-woman-consumed-poison-after-young-man-harassed-her-2025-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: महिला ने खाया जहर...शोहदे ने रास्ते में की अश्लील बातें, फिर घर में घुसकर की ऐसी हरकत; सह न सकी वो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महिला ने खाया जहर...शोहदे ने रास्ते में की अश्लील बातें, फिर घर में घुसकर की ऐसी हरकत; सह न सकी वो
Tue, 17 Jun 2025 08:02 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 17 Jun 2025 08:02 PM IST
सार
मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई तो कड़ी कार्रवाई नहीं की गई। दोबारा शिकायत करने पर आरोपी पर शांतिभंग में कार्रवाई कर दी। इससे आहत होकर महिला ने जहर खा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के फरिहा में युवक द्वारा लगातार की जा रही छेड़छाड़ व अश्लील बातों से तंग आकर महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। 15 जून को शिकायत करने पर फरिहा पुलिस ने युवक के खिलाफ महज शांतिभंग में कार्रवाई की थी। महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया तो रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भी भेज दिया। महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
थाना फरिहा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने सोमवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन ने उसे आनन-फानन में सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। जहां उसे उपचार दिया गया था। महिला के पति ने बताया कि मोहल्ले का ही आकाश रास्ते में रोककर उसकी पत्नी से अश्लील बातें करता था। 13 जून को वह घर पर अकेली थी।

तभी आकाश ने आकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर आरोपी उसकी सास को धक्का देकर फरार हो गया। जब मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई तो पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। 15 जून को पुन: शिकायत करने पर थाना पुलिस ने आरोपी आकाश की महज शांतिभंग में कार्रवाई कर दी।
आरोपी फिर से वही सब करने लगा। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पर कार्रवाई न करने से आहत महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोप गलत है। 15 को छेड़छाड़ के संबंध में शिकायती पत्र मिला था। जिसके हिसाब से शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी। लेकिन जब पीड़िता के बयान लिए गए तो दुष्कर्म की धारा की बढ़ोत्तरी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।