{"_id":"67cf2c4e1008d950f101e7b8","slug":"married-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-mourning-in-the-family-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-144156-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान, परिवार में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान, परिवार में मातम
Mon, 10 Mar 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। दंपती के बीच विवाद के बाद सोमवार को विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है।
थाना सिरसागंज क्षेत्र के अंतर्गत गांव खौंड़ई निवासी रीना देवी का पति सनिल गुजरात में प्राइवेट फैक्टरी में काम करता है। वह बीते रविवार को अपने घर आया हुआ था। किसी बात को लेकर दंपती के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद विवाहिता ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के दौरान परिजन ऊपरी मंजिल पर मौजूद थे। जब परिजनों की निगाह कमरे के अंदर फंदे पर लटकी हुई रीना पर पड़ीं, तो उनके होश उड़ गए।
उन्होंने तत्काल ही विवाहिता को फंदे से उतारकर जीवित होने की उम्मीद में जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में मातम छाया हुआ है। परिजन शव को लेकर अपने साथ गांव ले गए। मृतका के पति सनिल ने बताया कि उसका विवाह सात वर्ष पूर्व आरौंज थाना शिकोहाबाद क्षेत्र से हुआ था। विवाहिता के पास एक वर्षीय बच्ची किट्टू है।