फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Married woman beaten and thrown out of the house for extra dowry

Firozabad News: अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता काे पीटकर घर से निकाला

Mon, 10 Mar 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 10 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Married woman beaten and thrown out of the house for extra dowry
टूंडला। गांव हिमायूंपुर निवासी आयुषी उर्फ प्रांजलि की शादी 14 मार्च 2024 में राहुल निवासी नगला बीच गढ़ शेखपुर, थाना रजावली, फिरोजाबाद के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में विवाहिता की मां चंद्रकांता ने तीन लाख रुपये का सामान और एक लाख रुपये व सोने-चांदी के आभूषण दिए थे।
विज्ञापन

शादी के कुछ दिनों बाद ही विवाहिता का ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। इस बीच आयुषी गर्भवती हो गई। 16 फरवरी को ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। परिजन उसे ससुराल से मायके ले आए। मारपीट से पेट में चोट लगने पर उसका गर्भपात कराना पड़ा। आरोप है कि सात मार्च को आए ससुरालियों ने दहेज की मांग करते हुए फिर से उसके साथ मारपीट कर दी। पड़ोसियों को आता देख वे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मामले में ससुरालियों ने महिला आयोग, मानवधिकार आयोग व एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed