फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Marriage of 102 girls was solemnized

Firozabad News: 102 कन्याओं का विवाह कराया संपन्न

Mon, 10 Mar 2025 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 10 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Marriage of 102 girls was solemnized
सामूहिक विवाह समारोह में वर कन्या को आशीर्वाद देते अतिथि। संवाद
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार को शहर के पीडी जैन इंटर कॉलेज का प्रांगण 97 बेटियों के विवाह एवं पांच बेटियों के निकाह का साक्षी बना। बैंडबाजों की धुनों पर बराती एवं घराती झूमते दिखाई दिए। बरातियों को भोजन कराने के साथ ही सभी बेटियों को एक साथ विदा किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार को जिले के सभी ब्लाकों के साथ नगर निकायों की बेटियों का सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन समाज कल्याण विभाग की ओर से पीडी जैन इंटर कालेज के प्रांगण में किया गया। इसमें मंत्रोच्चारण के बीच पुरोहितों ने बेटियों की शादी संपन्न कराई। वहीं पांच मुस्लिम बेटियों का निकाह काजी ने पढ़ा।सामूहिक विवाह कराने के साथ वर एवं कन्याओं ने एक दूसरे को माला डालकर एक साथ जीवन बिताने की कसम खाई। कॉलेज प्रांगण में बैंडबाजों की धुन गूंजी तो बरातियों के साथ घराती झूमते दिखाई दिए। विभाग ने भोजन की व्यवस्था की थी।इसमें सभी को भोजन कराया गया। व्यवस्था संभालने को परियोजना निदेशक डीआरडीए सुभाषचंद्र त्रिपाठी,जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी केएम सिंह,समाज कल्याण अधिकारी सूर्य कुमार मिश्रा स्टाफ के साथ मौजूद थे। ब्लाक प्रमुख डा. लक्ष्मीनारायण यादव ने कहा कि बेटियां किसी परिवार पर बोझ नहीं बनें इसके लिए विवाह योजना शुरू की है। इसमें कन्याओं के दस हजार की वैवाहिक सामिग्री, छह हजार भोजन एवं टेंट के लिए तथा 35 हजार की धनराशि कन्या का खाते में जाएगी। उन्होंने वर कन्याओं को आशीर्वाद देने के साथ पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। संचालन प्रेम स्वरूप पारस ने किया। बीडीओ ओमप्रकाश, ऋषिकांत,रजनेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed