फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Markets decorated with Kanha's attractive costumes, cake orders being booked

Firozabad News: कान्हा की आकर्षक पोशाकों से सजे बाजार, केक के बुक हो रहे ऑर्डर

Thu, 22 Aug 2024 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 22 Aug 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Markets decorated with Kanha's attractive costumes, cake orders being booked
फिरोजाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए सुहागनगरी में बाजार सज गए हैं। वहीं, मंदिरों में जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 26 अगस्त सोमवार को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के वस्त्रों समेत शृंगार सामग्री से बाजार गुलजार हैं। जन्माष्टमी के लिए केक की बुकिंग भी हो रही है।लोगों ने जन्मोत्सव मनाने के लिए लड्डू गोपाल के वस्त्रों और शृंगार का सामान खरीदना शुरू कर दिया है। इसके अलावा बच्चों के लिए कान्हा और राधा की ड्रेस की भी खरीदारी हो रही है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के लिए बाजार में स्पेशल केक बनाने की मांग भी है। भक्त भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर रात 12:00 बजे केक काटंगे। जलेसर रोड स्थित दुकानदार ओमकार राठौर ने बताया कि जन्माष्टमी पर केक बनाने के ऑर्डर आए हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों के मुताबिक, लड्डू गोपाल के वस्त्र 100 से 2000 रुपये तक बिक रहे हैं। इसके साथ ही अष्टधातु से बने वस्त्रों की कीमत 3100 से 5100 रुपये तक है। ज्यादातर लोग भगवान कृष्ण का प्रिय पीले रंग के वस्त्र खरीद रहे हैं। इसके साथ ही कान्हा को झूला झुलाने के लिए झूलों की भी खरीदारी हो रही है। झूले की कीमत 100 से 5000 रुपये तक है। बाजारों में लड्डू गोपाल के लिए मोतियों वाली आकर्षक झूले आए हैं। इसके अलावा लड्डू गोपाल के शृंगार कंगन, मालाएं, मुकुट, मोरपंख, बांसुरी की भी खरीदारी की जा रही है।
विज्ञापन

कृष्ण जन्मोत्सव पर बच्चों को कृष्ण और राधा बनाने के लिए कान्हा और राधा ड्रेस खरीदी जा रही है। कान्हा ड्रेस पीले रंग में है। इसकी 150 से 600, 700, 800 रुपये तक है। राधा की ड्रेस 200 से 1000 रुपये तक है। राधा की ड्रेस पीले, रंग-बिरंगी, गुलाबी रंग में हैं। कोटला रोड स्थित दुकानदार पं. राघव ने बताया कि जन्माष्टमी के लिए लड्डू गोपाल के वस्त्रों और शृंगार की खरीदारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
-संस्कार भारती की कृष्ण सज्जा प्रतियोगिता एक को
फिरोजाबाद। संस्कार भारतीय महानगर की ओर से ग्रुप की बैठक रानीवाला कंपाउंड में गुप्ता पैलेस पर संस्था अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें एक सितंबर को कृष्ण सज्जा प्रतियोगिता कराने की तैयारी हुई। अनुग्रह गोपाल ने बताया कि श्रीकृष्ण बालरूप सज्जा प्रतियोगिता सीसी गेस्ट हाउस में एक सितंबर को दोपहर तीन बजे होगी। प्रतियोगिता में भव्यता देने के लिए विकास बंसल, अनुग्रह गोपाल, संजीव जैन को संयोजक बनाया गया है। यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में होगी। विभिन्न विद्यालय एवं संस्था के सदस्य भी भाग ले सकेंगे। संस्था सदस्यों को 28 अगस्त तक फार्म भरकर जमा करा दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed