{"_id":"68277ca261eee50c3400fc8c","slug":"mark-black-spots-and-reduce-road-accidents-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-148487-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ब्लैक स्पॉटों का करें चिह्नांकन, सड़क हादसों में लाएं कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ब्लैक स्पॉटों का करें चिह्नांकन, सड़क हादसों में लाएं कमी
Fri, 16 May 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 16 May 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक करते एडीएम विशुराजा। स्रोत
फिरोजाबाद। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में की गई। एडीएम विशुराजा ने कहा कि जिले में ब्लैक स्पॉट का चिह्नांकन किया जाए। ऐसे स्थानों पर सुधारात्मक कार्रवाई की जाए कि ऐसे स्थानों पर हादसे कम होने पाएं। हादसों का प्रमुख कारण रोड के किनारे अतिक्रमण भी बनता है। राजस्व,पुलिस एवं नगर निगम की टीमें ऐसे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई करें। ताकि हादसों में कमी लाई जा सके।
एडीएम विशुराजा कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कहा कि हमें सड़कों पर अत्यधिक हादसा वाले स्थल (ब्लैक स्पॉट) का चिह्नांकन ही नहीं करें बल्कि वहां होने वाले हादसों को कैसे रोका जा सके इसकी कार्ययोजना बनाएं। दोपहिया वाहनों पर चलने वाले हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। बिना हेलमेट पहनकर चलने वालों पर जुमार्ना लगाएं। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने अभिभावकों को जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाए। ताकि वह जागरुक हो सकें। एडीएम को एआरटीओ ने बताया शहरी क्षेत्र में ई रिक्शा का रूट मैप नगर निगम कार्यालय संभागीय परिवहन अधिकारी व यातायात पुलिस व अपर नगर आयुक्त संयुक्त बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर तैयार कर लिया है। इसके साथ नाबालिग वाहन चालकों. दो पहिया वाहन पर ट्रिपलिंग, ओवर स्पीडिंग,नशे में वाहन चलाने वाले,भारी वाहनों से यात्रा करने वाले,वाहन चालकों के खिलाफ जागरूकता अभियान,चेकिंग कर प्रवर्तन की कार्रवाई करने की जानकारी दी। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे की निगरानी निरंतर 24 घंटे सात दिन कंट्रोल रूम से कैमरों के माध्यम से की जा रही है। पेट्रोलिंग पार्टियों के द्वारा निरंतर निगरानी की जा रही है। अप्रैल माह में यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 17721 वाहनों का चालान तथा 171 वाहन सीज किए। जिले में एंबुलेंस सेवा 108 कुल 28 संचालित है,जो एक लाख आबादी एवं अधिकतम 15 किलोमीटर की दूरी पर मुख्य-मुख्य चिन्हित स्थानों पर खड़ी की गई है। 15 मिनट में दुर्घटना स्थल पर पहुंच जाती हैं।
बैठक में अनुपस्थित रहने पर सहायक नगर आयुक्त से स्पषस्टीकरण जारी करने के आदेश दिए। सीएमओ डा.रामबदन राम,बीएसए,आशीष पांडेय,डीआईओएस धीरेंद्र यादव, एआरटीओ सुरेशचंद्र यादव मौजूद थे।