फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mapping of 1.5 lakh voters could not be done, today is the last day

Firozabad News: डेढ़ लाख मतदाताओं की नहीं हो सकी मैपिंग, आज अंतिम दिन

Fri, 26 Dec 2025 01:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 26 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Mapping of 1.5 lakh voters could not be done, today is the last day
फिरोजाबाद। विधानसभा निर्वाचक नामावली के प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर)का आज अंतिम दिन होगा। करीब डेढ़ लाख मतदाताओं की यदि मैपिंग नहीं हो सकी तो फिर इनको नोटिस थमाए जाएंगे। इसमें अधिकांश महिला मतदाता शामिल हैं। जिनके मायका पक्ष की मतदाता सूची का मिलान नहीं हो पा रहा है। हालांकि बीएलओ के द्वारा लगातार संपर्क साधा जा रहा है। इसके साथ नए मतदाता बनने के लिए भी आवेदन करने प्रारंभ कर दिए हैं।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले की पांच विधानसभा में मतदाताओं की संख्या 19 लाख दो हजार 12 मतदाता थे। लेकिन एसआईआर के बाद अभी तक जिले में 15 लाख 57 हजार 861 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन हो सका है। इसमें से छह लाख 49 हजार 135 मतदाता ऐसे मिले हैं। जिनका नाम 2003 की मतदाता सूची में भी मिला है। जबकि सात लाख 52 हजार 382 मतदाताओं की उनके परिजनों की मैपिंग कराने का काम किया है। इसके साथ ही एक लाख 56048 मतदाता ऐसे हैं जिनकी बृहस्पतिवार को दोपहर तक मैपिंग नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन




जिले में 53357 मतदाता मिले मृतक
जिले में 53357 मतदाता मृतक पाए गए हैं। इसमें टूंडला विधानसभा में 10821,जसराना विधानसभा 9963, फिरोजाबाद विधानसभा में 13023,शिकोहाबाद विधानसभा में 9841 एवं सिरसागंज विधानसभा में 9709 मतदाता मृतक पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले में 1.65 लाख वोटर परमानेंट हो गए शिफ्ट
मतदाता सूची के प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ के द्वारा ई-बीएलओ एप पर जो रिपोर्ट दी गई है उसके हिसाब से जिले में एक लाख 65561 मतदाता परमानेंट (स्थाईरूप) से शिफ्ट हो गए हैं। मतलब बीएलओ को मूल स्थान पर यह मतदाता नहीं मिले हैं। इनमें टूंडला में 29173 मतदाता, जसराना में 25125, फिरोजाबाद विधानसभा में 53907, शिकोहाबाद विधानसभा में 32483 एवं सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र में 24873 मतदाता स्थाईरूप से शिफ्ट मिले हैं।





विधानसभा वार नौ मैपिंग वाले मतदाता
विधानसभा -नो मैपिंग वाले मतदाता
टूंडला -24246
जसराना -25847
फिरोजाबाद -41471
शिकोहाबाद -37331
सिरसागंज -27153
-------------------------

कुल -156048
-------------------------




-जिले में करीब डेढ़ लाख मतदाता ऐसे हैं जिनकी अभी तक मैपिंग नहीं हो सकी है। ऐसे मतदाताओं के लिए मैपिंग कराने का आज अंतिम दिन है। सभी राजनैतिक दल एवं उनके बीएलए मतदाताओं की मैपिंग कराने में सहयोग करें। ताकि मतदाता सुची में सुधार होने के साथ कम लोगों को नोटिस भेजे जाएं। - विशु राजा, एडीएम




बूथ एजेंट, पदाधिकारी आज मतदाताओं की कराएं मैपिंग
फिरोजाबाद। सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने भी पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तरीय एजेंट से आह्वान किया है कि वह अपने-अपने बूथ पर मतदाताओं की मैपिंग कराने का काम करें। कोई पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed