फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Many tourist places will be rejuvenated

Firozabad News: कई पर्यटन स्थलों का होगा कायाकल्प

Mon, 02 Jan 2023 10:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
Many tourist places will be rejuvenated
लखनऊ विश्वविद्यालय से पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को मिला पर्यटन एम्बेस्डर अवार्ड-2022 - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की उपस्थिति में लखनऊ विश्वविद्यालय के मंथन कक्ष में संस्कृति विभाग के रेडियो जयघोष और लखनऊ विश्वविद्यालय के मध्य एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। जयवीर सिंह को पर्यटन के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय ने पर्यटन एंबेस्डर अवार्ड-2022 प्रदान किया है। जयवीर सिंह ने फिरोजाबाद के कई स्थलों को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि रेडियो जयघोष के माध्यम से विद्वतजनों के विचारों से विद्यार्थी प्रेरणा प्राप्त करेंगे। क्षमता का प्रदर्शन एवं जन-जन तक पहुंचने का प्लेटफार्म मिलेगा। उन्होंने कहा रेडियो जयघोष के माध्यम से फिरोजाबाद के पर्यटन व एतिहासिक स्थलों के साथ-साथ कांच के कलाकृतियों, हस्त शिल्पियों, कारीगरों को पहचान मिलेगी। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देते हुए महावीर दिगंबर जैन मंदिर चंद्रवाड़, मरसलगंज जैन मंदिर, सूफी साहब की दरगाह, बाबा नीम करौरी महाराज जन्म स्थल अकबरपुर, वैष्णोेदेवी मंदिर, फिरोज शाह का मकबरा, राजा का ताल, गोपाल आश्रम, कदमखंडी मंदिर पाढ़म और कोटला का किला को चिन्हित कर पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed