{"_id":"60db1db68ebc3ecbe45c2f63","slug":"many-officers-did-not-reach-the-meeting-called-by-the-mp-firozabad-news-agr497744897","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद द्वारा बुलाई बैठक में नहीं पहुंचे कई अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद द्वारा बुलाई बैठक में नहीं पहुंचे कई अफसर
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नागरिक आपूर्ति एवं खाद्यान वितरण से जुडीं व्यवस्थाओं की जानकारी के लिए बुलाई गई सांसद की बैठक में कई अधिकारी नहीं पहुंचे। सूचना के बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट में आयोजित बैठक में भाग नहीं लेने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सांसद ने डीएम को पत्र लिखा है।
शासन ने आगामी नवबंर तक नि:शुल्क खाद्यान वितरण एवं पोषण सामग्री वितरण के निर्देश जारी किए हैं। इन कार्यक्रमों की जानकारी व कार्ययोजना के संबंध में बुलाई सांसद की बैठक में कई विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग नहीं किया। अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण बैठक के दौरान निर्धारित बिंदुओं पर विचार विमर्श नहीं हो सका। वहीं, सांसद ने अधिकारियों के इस रवैया पर असंतोष प्रकट किया है। सांसद ने जिला में खाद्यान वितरण की जांच कराने व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ शिकायत जिलाधिकारी से की है। सांसद चंद्रसेन जादौन ने जिन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है, उनमें खाद्य एवं विपणन अधिकारी गोरखनाथ यादव, एआर कॉपरेटिव विवेक कुमार यादव, एआरओ सतीश चंद्र, जिला प्रबंधक पीसीएफ मनोज गौतम के नाम शामिल हैं।
सांसद ने डॉ. राजीव और डॉ. प्रतिभा के निलंबन के दिए निर्देश
फिरोजाबाद। सांसद फिरोजाबाद चंद्रसेन जादौन ने मंगलवार को सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। सभी वार्डों में जाकर मरीजों की सेहत का जायजा लिया। अस्पताल में निरीक्षण के दौरान गंदगी का अंबार देखने को मिला। साथ ही साथ डॉ. राजीव और डॉ. प्रतिभा जैन ने पहले से ही हाजिरी रजिस्टर पर 30 तारीख की हाजिरी लगा रखी थी जब हाजिरी रजिस्टर में 29 की भी हाजिरी लगी थी। इस पर सांसद नेे कहा कि हाजिरी किसी बाहरी व्यक्ति के द्वारा लगाई गई है। सांसद ने दोनों चिकित्सकों का तीन माह का वेतन रोकने और निलंबित करने को सीएमएस को निर्देश दिए हैं।