फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   many farmers working in field died due to electrocution in Firozabad

शिकोहाबाद में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से खेत में काम कर रहे दो किसानों की मौत, एक झुलसा

Wed, 07 Jun 2023 09:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 07 Jun 2023 09:50 AM IST
सार

शिकोहाबाद के नसीरपुर थाना इलाके के गांव नसीरपुर में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते खेतों में लगे तारों में करंट आ गया। इस दौरान खेत पर काम करते समय दो किसानों की करंट लगने से मौत हो गई। जबकि एक झुलस गया।

विज्ञापन
many farmers working in field died due to electrocution in Firozabad
शिकोहाबाद में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में दो किसानों की मौत हो गई। जबकि एक किसान गंभीर रुप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शिकोहाबाद के नसीरपुर थाना इलाके के गांव नसीरपुर में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते खेतों में लगे तारों में करंट आ गया। इस दौरान खेत पर काम करते समय दो किसानों की करंट लगने से मौत हो गई। जबकि एक झुलस गया।
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने शव को पेट्रोल पंप पर रखकर मुआवजे की मांग की। सीओ सिरसागंज और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आश्वासन देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों में राजकिशोर और राजबहादुर शामिल हैं, जबकि जगदीश पुत्र रामसनेही झुलस गए हैं। दोनों मृतक नसीरपुर गांव के ही रहने वाले हैं। खेत पर काम करते समय यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed