{"_id":"64beb214ba9432f592069a66","slug":"manipur-government-should-be-dismissed-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-1216-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मणिपुर सरकार को किया जाए बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मणिपुर सरकार को किया जाए बर्खास्त
Mon, 24 Jul 2023 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 24 Jul 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
जसराना। अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मणिपुर में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार एवं क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
अखिल भारतीय किसान यूनियन प्रमुख प्रदेश महासचिव विशेष यादव के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तहसील जसराना पहुंचे। नेताओं ने नायब तहसीलदार नरेशपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कहा कि मणिपुर में चार मई को कारगिल युद्ध में हिस्सा ले चुके सैन्यकर्मी की पत्नी को निर्वस्त्र कर अपमानित करने वालों को तत्काल फांसी हो एवं पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा करने में नाकाम मणिपुर सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए। इस दौरान विद्युत की कटौती का भी मुद्दा उठाया गया। इस दौरान डाॅ. देवकांत यादव, प्रदेश प्रवक्ता विनीत यादव, संतोष यादव, कुलदीप यादव, रुपेंद्र कुमार, अमरपाल सिंह, शुभम आदि लोग मौजूद रहे।