फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Malnourished children will resonate in the nutrition rehabilitation ward

पोषण पुर्नवास वार्ड में कुपोषित बच्चों की गूंजेंगी किलकारी

Thu, 26 Aug 2021 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Malnourished children will resonate in the nutrition rehabilitation ward
शिकोहाबाद। एनआरएचएम के तहत संचालित पोषण पुनर्वास योजना अब संयुक्त चिकित्सालय में संचालित की जा रही है। इस योजना को जिला अस्पताल से संयुक्त चिकित्सालय में शिफ्ट किया गया है। यहां कुपोषित बच्चों की देखभाल के साथ आहार, मनोरंजन एवं खेलने के साधनों की भी व्यवस्था की गई है। दीवारों पर पेंटिंग बना कर बच्चों के मानसिक तनाव को दूर करने का भी प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

संयुक्त चिकित्सालय में पोषण पुनर्वास वार्ड 12 बेड लगाकर तैयार किया गया है। इस वार्ड की दीवारों पर चित्रकारी कराई गई है। नन्हें-मुन्ने बच्चों को लुभाने वाले जीव-जंतु के साथ पेड़ पौधे बनाए गए हैं। एक कमरे में बच्चों के खेलने के लिए कई तरह के खिलौने भी रखे गये हैं। बुधवार को योजना से जुड़े मंडलीय अधिकारी ममता सिंह, गोरखपुर से नाजमी और प्रवीन दुबे भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वार्डों का निरीक्षण किया। बच्चों की देखभाल के लिए तैनात स्टाफ नर्स सुनीता शर्मा से जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

इस दौरान सीएमएस डॉ. आलोक कुमार मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि पोषण पुनर्वास योजना के तहत तीन कमरों में योजना संबंधी कार्यक्रम होंगे। हमारा उद्देश्य अस्पताल में आने वाले हर कुपोषित बच्चों को बेहतर उपचार देने के साथ उसके मानसिक और शारीरिक विकास करना है। वर्तमान में चार बच्चे वार्ड में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed