{"_id":"8deb51a53df2848b441a7d74b038c553","slug":"malnourished-children-may-weigh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण का शिकार बच्चों को कराएं वजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण का शिकार बच्चों को कराएं वजन
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 04 Sep 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद। राष्ट्रीय कुपोषण मिशन के तहत सात एवं दस सितंबर के वजन दिवस को सफल बनाने को डीएम विजय किरन आनंद ने शुक्रवार को सेक्टर प्रभारी, पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। यहां स्पष्ट कहा कि शनिवार को घर-घर में कान्हा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। क्यों न हम सभी मिलकर सात सितंबर को गरीबों के घर जन्मे कान्हा का ही वजन कराएं? इस अभियान को सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
निगम के पालीवाल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यशाला में डीएम ने कहा कि हमें मिलकर जिले से कुपोषण रूपी कलंक को समाप्त करना है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव शनिवार को घर-घर मनाया जाएगा। इस दौरान हम सभी मिलकर गरीबों के घर जन्मे कान्हा के स्वास्थ्य को जांचे। उनका वजन कराएं और कुपोषण का शिकार गरीबों के बच्चों को सुरक्षित श्रेणी में पहुंचाने का काम करें। उन्होंने हॉल में मौजूद सेक्टर प्रभारियों, पर्यवेक्षकों को सेना बताते हुए कहा कि सेनापति होने के नाते हमें अपेक्षा है कि यह जंग हम जरूर जीतेंगे। उन्होंने कहा कि हम यह मान लें कि सात एवं दस सितंबर को हम यह जंग जीत लेंगे। जिले भर से आए अफसरों ने हां में जवाब देने के साथ ही हाथ उठाकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कोई काम कठिन नहीं अपितु उसे सिर्फ मन लगाकर किया जाए। बाल विकास परियोजना विभाग के साथ ही स्वास्थ्य विभाग को लगातार मॉनीटरिंग करनी होगी। सीडीओ सुजीत कुमार ने सात और दस सितंबर की प्लानिंग प्रस्तुत की। डीडीओ आरके राम, पीडी सर्वेशचंद्र यादव एवं सीएमओ डा. विनय माथुर ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन प्रभारी डीपीओ धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ ने किया। सीडीपीओ खलील उल्ला, बीएसए बालमुकुंद प्रसाद, डीएसटीओ अशोक कुमार, सीडीपीओ शहर प्रथम अनामिका सिंह, मदनपुर से अनीता राठौर, अरांव से कल्पना मेहरा, खैरगढ़ वरुणा यादव, जसराना से अवधेश, कोटला सुशीला सिंह, एका से कृष्णावती, टूंडला से सुनीता सिंह आदि मौजूद थे।