फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Makar Sankranti today, will benefit charitable donations

मकर संक्रांति आज, दान पुण्य होगा लाभकारी

Thu, 14 Jan 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 14 Jan 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti today, will benefit charitable donations
मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस मौके पर शहर के लोग यमुना घाटों और बाहर जाकर गंगा स्नान करेंगे। इसके साथ ही दान पुण्य भी करेंगे। वहीं कुछ लोगों ने गुरुवार को संक्रांति का पर्व मनाया।
विज्ञापन


बिहारी जी मंदिर के मुख्य महंत पंडित मुन्नालाल शास्त्री ने बताया कि 15 जनवरी को प्रात: 7 बजकर 46 मिनट पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा। इसका पुण्यकाल दिनभर रहेगा। मध्याह्न तक विशेष पुण्यकाल रहेगा। उत्तरायण पर्व मकर संक्रांति 14 जनवरी की रात 1.25 बजे से लगी है लेकिन 15 जनवरी की सुबह से दोपहर तक गंगा में स्नान करना शुभ रहेगा।
विज्ञापन

दोपहर तक है स्नान का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि स्नान का शुभ मुहूर्त 15 जनवरी को सुबह से दोपहर तक है। मान्यता है कि मकर संक्रांति पर गंगा स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन विवाह, यज्ञोपवीत, मुंडन, मूर्ति स्थापन आदि आरंभ हो जाते हैं। मान्यता है कि मकर संक्रांति पर गंगा स्नान के बाद घी, चीनी, तेल, तिल, कंबल, ऊनी वस्त्र दान करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों में हुई खरीदारी
 जिले में शुक्रवार को मनाए जाने वाले मकर संक्रांति को लेकर बाजारों में रौनक दिखाई दी। तिल, लाई, गुड़, दूध, दही, चीनी आदि की खरीदारी को सुबह से शाम तक बाजारों में काफी चहल-पहल देखी जा रही है।

तिलों के दान से मुक्ति की प्राप्ति
मकर संक्रांति पर सूर्य को अर्घ्य देने तथा तिलों का दान करने से मुक्ति तथा दरिद्रता से छुटकारा मिलता है। सूर्य की उपासना से नेत्र रोग, हृदय रोग तथा चर्म रोगों से छुटकारा मिलता है। तिल के तेल से दीपक जलाकर पीपल वृक्ष के पास रखने, तिल का दान देने तथा पानी में तिल मिलाकर स्नान करने से कल्याण होता है।


मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज
फीरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां के नेतृत्व में सेंटर चौराहे पर मकर संक्रांति के पर्व पर खिचड़ी का वितरण किया गया। पूर्व महानगर अध्यक्ष ने मौलाना और अपने साथियों के साथ संदेश दिया कि सभी त्यौहारों में सभी धर्मों को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष बंटू कठेरिया, दिनेशचंद्र शर्मा, विनय वाल्मीकि, असलम परवेज, नसीम, गुड्डू, पीपी जैन आदि लोग उपस्थित रहे। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में खिचड़ी भोजन एवं वितरण कार्यक्रम का आयोजन गांधी पार्क चौराहा स्थित भगवान परशुराम द्वार पर संपन्न हुआ। अध्यक्षता दिनेश वशिष्ठ ने की। उमाकांत पचौरी, विशन चतुर्वेदी, योगेश वशिष्ठ, योगेंद्र मोहन शर्मा, संजय तैलंग, विशन चतुर्वेदी, मनोज चंदेल, आकाश शर्मा मौजूद रहे। वहीं, महिला प्रकोष्ठ का खिचड़ी भोज प्राइमरी लेवर कालोनी स्कूल में किया गया। अध्यक्षता सावित्री देवी ने की। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कल्पना राजौरिया, मूवी शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed