फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Major drains will be covered with concrete sleepers

Firozabad News: कंक्रीट स्लीपर से ढके जाएंगे प्रमुख नाले

Mon, 25 Dec 2023 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 25 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Major drains will be covered with concrete sleepers
फिरोजाबाद। नगर निगम क्षेत्र में नए व पुराने नाला और नालियों को ढकवाएगी। निगम प्रशासन द्वारा इस आशय का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। नालों के ढंकने से जहां आए दिन होने वाले हादसों से निजात मिलेगी। इसके साथ कूड़ा करकट नालों में नहीं डाला जा सकेगा। निगम के प्रस्ताव के आधार पर शासन ने सीएनडीएस (कंट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज यूपी) से कार्य योजना व आर्थिक आंकलन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

निगम के सभी 70 वार्डों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए शहर में करीब 103 नाले-नालियां हैं। इनमें से अधिकांश नाले-नालियां खुली तथा पटरी विहीन हैं। खुली व पटरी विहीन नाले-नालियों की वजह से हादसा होने का अंदेशा रहता है। पटरी नहीं होने की वजह से नालों के सहारे पसरी गंदगी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रही सुहागनगरी को पलीता लगाने का काम करते हैं। इस समस्या के निदान को निगम प्रशासन ने गंभीर प्रयास शुरू कर दिए हैं। नगर निगम प्रशासन की ओर से इन नालों को कंक्रीट के स्लिपर रखवाकर ढंकवाने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा घनी आबादी से गुजर रहे गहरे नालों की साइड पटरी भी बनाई जाएंगी। निगम द्वारा इस आशय का एक प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन




सीएनडीएस को मिल सकती है जिम्मेदारी
निगम द्वारा शासन को भेजे प्रस्ताव के मूल्यांकन के लिए सीएनडीएस(कंट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) दिया गया है।शासन ने सीएनडीएस को शहर के नालों को ढकने एवं साइड पटरी निर्माण पर खर्च होने वाली धनराशि का आंगणन प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन प्रमुख नालों पर नहीं बनी हैं साइड पटरी
सरक्यूलर रोड स्थित नाला, ककरऊ कोठी से बंबा बाईपास बना नाला, विभव नगर से फिरोजाबाद क्लब का नाला, नई बस्ती से कोटला मोहल्ला, कोटला मोहल्ला से अग्रवाल धर्मशाला तक बने नाला पर साइड पटरी का अभाव है।




इन जगहों पर नालों के सहारे दिखती है गंदगी
शीतल खां रोड-चौकीगेट नाला की पुलिया, कोटला मौहल्ला-गल्ला मंडी सड़क पटरी और बंंबा चौराहा से कुशवाह नगर तक नाला के सहारे कूड़ा एकत्रित होने की समस्या



जिम्मेदार का कथन
निगम क्षेत्र में शत प्रतिशत स्वच्छता के प्रयास हैं। कुछ जगहों पर नालों की साइड पटरी निर्माण कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त गहरे व बड़े नालों के ऊपर कंक्रीट के स्लिपर रखवा कर ढ़के जाने का प्रस्ताव है। - कामिनी राठौर महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed