फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mainpuri youth dies in a road accident while going to Gurugram

Firozabad News: गुरुग्राम जाते समय मैनपुरी के युवक की सड़क हादसे में मौत

Wed, 31 Dec 2025 06:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 31 Dec 2025 06:24 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri youth dies in a road accident while going to Gurugram
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
- थाना मक्खनपुर के घुनपई पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के घुनपई के पास गुरुग्राम जाते बाइक सवार मैनपुरी के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। इससे परिवार में चीख- पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया।

गांव नगला मानधाता थाना मानधाता जिला मैनपुरी निवासी आशुतोष (22) गुरुग्राम में एक कंपनी में काम करता है। वह दो दिन पूर्व अपने घर आया था। मंगलवार रात को अपने घर से गुरुग्राम जा रहा था, तभी सिक्सलेन पर घुनपई के पास वह किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। हादसा होते ही लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने आशुतोष का प्रारंभिक परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। तीन भाइयों में मृतक आशुतोष सबसे बड़ा था। मृतक के भाई रवि और अजय भी गुरुग्राम में एक कंपनी में नौकरी करते हैं। मां ममता देवी भी अपने बेटों के साथ रहती थी। पिता संतोष कुमार चिनाई का कार्य करते हैं। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजन के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed