{"_id":"5e21f8758ebc3e4b533c7a73","slug":"mahila-ko-mar-dala-firozabad-news-agr425280086","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए ससुरालियों ने की विवाहिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए ससुरालियों ने की विवाहिता की हत्या
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शशि - महिला का फाइल फोटो
- फोटो : FIROZABAD
टूंडला (फिरोजाबाद)। दहेज के लिए ससुरालीजनों ने विवाहिता की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। मायका पक्ष ने पति सहित चार ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
फिरोजाबाद के थाना एका अंतर्गत गांव नकटपुर निवासी वीरबल सिंह शशी 24 का विवाह 30 अप्रैल 2015 में थाना नारखी के गांव इमलिया-उम्मरगढ़ निवासी मुलायम सिंह पुत्र रहीशपाल के साथ हुआ था। शादी में पिता ने तयशुदा दान-दहेज देकर पुत्री शशी को विदा किया था। बावजूद इसके ससुरालीजन उससे संतुष्ट नहीं थे। शादी के एक साल बाद ही ससुरालीजन दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। इस बावत शशि ने मायके बताया तो उन्होंने ससुरालियों को समझाया, किंतु कुछ दिन शांत रहने के बाद वे पुन: दहेज की मांग करने लगे। मायकेवालों का आरोप है कि
बृहस्पतिवार को शशी के पति मुलायम सिंह व अन्य ने शशी के साथ मारपीट की। इसके साथ ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए उसे फंदे पर लटका दिया। ग्रामीणों की सूचना पर वे गांव पहुंच तो ससुरालीजन फरार हो गए। मृतका शशी के भाई दिलीप कुमार ने पति वीरबल, ससुर रहीश पाल तैया ससुर हाकिम सिंह व रामदास एवं सास के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया है।