फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Maharishi Parashuram's procession will come out with pomp in Suhagnagari

सुहागनगरी में धूमधाम से निकलेगी महर्षि परशुराम की शोभायात्रा

Sun, 12 Jun 2022 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Maharishi Parashuram's procession will come out with pomp in Suhagnagari
वार्ता के दौरान भगवान परशुराम शोभायात्रा कार्यक्रम की जानकारी देते समिति के पदाधिकारी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। महर्षि परशुराम जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा रविवार को निकाली जाएगी। शोभायात्रा का शुभारंभ रसूलपुर स्थित राजा दालमिल के पास से होगा। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान स्थित परशुराम शिविर पर समाप्त होगी। मार्ग में कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

भगवान परशुराम जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष सौरभ लहरी ने प्रेसवार्ता में बताया कि शोभायात्रा राजा दालमील रसूलपुर से बैंडबाजों के साथ शुरू होगी। यह नालबंद चौराहा, नाले की पुलिया, इमामबाड़ा का चौराहा एवं छोटा चौराहा से होकर घंटाघर चौराहा, सदर बाजार, शास्त्री मार्केट, सेंट्रल सिनेमा चौराहा, बर्फखाना चौराहा, बड़ा डाकखाना कोटला रोड होते हुए रामलीला मैदान स्थिति परशुराम शिविर पर पहुंचकर समाप्त होगी।
विज्ञापन

शोभायात्रा में कई आकर्षण झांकियां शामिल होंगी। इसके अलावा ऊंट, घोड़ा, सहित कई बैंड होंगे। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोग भगवान परशुराम में आस्था रखते हैं। शोभायात्रा के समापन पर प्रसाद वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयंती संयोजक पंकज दुबे, कोषाध्यक्ष दिलीप मिश्रा और महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष कल्पना राजौरिया को बनाया गया है। प्रेसवार्ता में राजीव शर्मा, शुभम मिश्रा, अंकुर शर्मा, सचिन तैलंग, प्रशांत शर्मा, अरुण श्रोतिय, मोहित शर्मा, लवी तिवारी, चेतन दीक्षित, विशाल शर्मा, मोहित लहरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed