फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Maharana Pratap Chowk will become Nagla Radhe turn in Sirsaganj

Firozabad News: सिरसागंज में नगला राधे मोड़ बनेगा महाराणा प्रताप चौक

Thu, 25 May 2023 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 25 May 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Maharana Pratap Chowk will become Nagla Radhe turn in Sirsaganj
सिरसागंज। सिरसागंज में नगला राधे मोड़ पर महाराणा प्रताप की विशाल प्रतिमा लगाने की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। प्रदेश सरकार और नगर पालिका सिरसागंज के द्वारा जल्द ही इस प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। सिरसागंज के करणी सेना, बजरंग दल और गौरक्षा फोर्स के द्वारा नगर राधे मोड़ को महाराणा प्रताप चौक बनाने के लिये प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह से मांग की थी। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने इस प्रस्ताव पर स्वीकृति देते हुए तैयारियां करने को कहा था। सहकारी बैंक के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि नगर के लोगों की इस मांग को ध्यान में रखते हुए महाराणा प्रताप चौक की स्थापना नगर के आगमन द्वार पर कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रतिमा बन कर तैयार हो चुकी है। निर्माण का कार्य जल्द ही नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष रंजना सिंह के द्वारा कराया जाएगा। इसके साथ ही इस प्रतिमा की स्थापना का कार्य संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed