फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mahamastika Abhishek of Lord Bahubali took place with much fanfare.

Firozabad News: धूमधाम से हुआ भगवान बाहुबलि का महामस्तिकाभिषेक

Sun, 08 Dec 2024 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 08 Dec 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Mahamastika Abhishek of Lord Bahubali took place with much fanfare.
फिरोजाबाद। 12 साल बाद सुहागनगरी फिर भगवान बाहुबलि के महामस्तिकाभिषेक का गवाह बनी। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में छदामीलाल जैन मंदिर में 1008 कलशों से महामस्तिकाभिषेक का आयोजन किया गया। श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर भजनाें पर झूमते नजर आए। शनिवार सुबह शुरू हुए कार्यक्रम देर रात तक चलते रहे। समूचा माहौल भक्तिमय हो गया। उत्तर भारत में गोम्मेटेश्वर भगवान बाहुबलि का महामस्तिकाभिषेक जैनाचार्य वसुंनंदी महाराज ससंघ एवं मुनिश्री अमित सागर ससंघ के सानिध्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जैन कुंभ में देश के कई प्रांतों से श्रद्धालु सुहागनगरी में पहुंचे। सुबह सात बजे सर्व प्रथम प्रतिष्ठाचार्य मनोज जैन एवं प्रदीप जैन शास्त्री के मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन, दिव्यांशु जैन ने भगवान बाहुबली की 54 फुट ऊंची प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक किया। इसके बाद 1008 श्रद्धालुओं ने एक-एक कर रजत कलश से भगवान बाहुबलि का महामस्तकाभिषेक किया।
विज्ञापन

इस जैन कुंभ में शामिल होने के लिए देश के दूरदराज क्षेत्र जबलपुर, दिल्ली, मुंबई, मुरैना, इंदौर, भोपाल आदि स्थानों से श्रद्धालु पहुंचे और भगवान बाहुबली का मस्तकाभिषेक किया। इंदौर से पधारे गायकार रुपेश जैन ने भजन सुनाए तो श्रद्धालुजन भावविभोर होकर झूमने लगे। दोपहर बाद तक श्रद्धालुओं ने भगवान बाहुबली की मूर्ति महामस्तिकाभिषेक किया।
विज्ञापन




मनोरम दृश्य मोबाइल में किया कैद, ली सेल्फी
12 साल बाद हुए समारोह को यादगार बनाने के लिए लोगों ने अपने परिवार के साथ सेल्फी ली। इसे सोशल मीडिया पर अपलोड़ कर दिया। वहीं, जो लोग मंदिर में नहीं आ सके, उन्होंने लाइव प्रसारण देखकर पुण्य कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन





आचार्य वसुंनंदी ससंघ का हुआ पिच्छिका परिवर्तन
फिरोजाबाद। दोपहर तक चले महामस्तिकाभिषेक के बाद शाम को छदामीलाल जैन मंदिर में पिच्छिका परिवर्तन समारोह का आयोजन किया गया। पांच महीने तक चले आचार्य वसुंनंदी महाराज ससंघ की पिच्छिका परिवर्तित की गई। ससंघ के 29 जैन साधुओं की पिच्छिका को परिवर्तित कर नई भेंट की गई। इस दौरान आचार्य वसुनंदी ने मुनि प्रज्ञानंद महाराज को उपाध्याय पद से भी सुशोभित किया गया। इस दृश्य को देखने के लिए श्रद्धालु मंदिर में उमड़े जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed