{"_id":"65f499dcc05c8f99ed034fd4","slug":"made-villagers-aware-about-voting-by-taking-out-rally-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-120314-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान के लिए किया जागरूक
Sat, 16 Mar 2024 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान के लिए किया जागरूक
शिकोहाबाद। मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पालीवाल महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। शुक्रवार को ग्राम पंचायत असुआ में तहसीलदार राखी शर्मा के निर्देशन के हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की गई। जहां पालीवाल महाविद्यालय की एनएसएस की छात्राओं ने हाथों में बैनर-पटिटकाएं लेकर रैली निकालते हुए ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया। उनके साथ प्राथमिक विद्यालय असुआ, उच्च प्राथमिक विद्यालय असुआ के छात्र-छात्राएं भी रैली में शामिल हुईं। जिन्होंने रैली निकालने के साथ हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। इसके बाद मतदाताओं को तहसीलदार राखी शर्मा द्वारा मतदान की शपथ दिलाई गई। प्राचार्य प्रवीण कुमार, डा. एमपी सिंह, डा. टीएच नकवी उपस्थित थे। संवाद