{"_id":"621524a2da0fcc5ba71e3136","slug":"lr-college-won-the-inter-college-khokho-competition-firozabad-news-agr5250599120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर महाविद्यालयी खोखो प्रतियोगिता में एलआर महाविद्यालय ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर महाविद्यालयी खोखो प्रतियोगिता में एलआर महाविद्यालय ने बाजी मारी
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। जसराना के लोक राष्ट्रीय महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता में चार महाविद्यालयों की टीम ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो. सनिल कुमार ने किया। प्रतियोगिता के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने पर एलआर महाविद्यालय विजेता बना।
जसराना में आयोजित अंतर महाविद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता में लोक राष्ट्रीय महाविद्यालय के साथ डीएस कालेज अलीगढ़, एके कालेज शिकोहाबाद, राजकीय कालेज जलेसर की टीम ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान पहला मैच एके कालेज शिकोहाबाद एवं डीएस कालेज अलीगढ़ के मध्य एवं दूसरा मैच राजकीय कालेज एवं एलआर कालेज के मध्य हुआ।
जिसमें एके कालेज शिकोहाबाद एवं एलआर कालेज विजेता रहे। दोनों विजेता टीमों के मध्य निर्णायक मैच हुआ जिसमें बेहतर प्रदर्शन करते हुए लोक राष्ट्रीय महाविद्यालय जसराना विजेता एवं एके कालेज शिकोहाबाद उपविजेता रहे। प्रतियोगिता के दौरान डा. जगदीश सिंह, डा. सत्यदेव पचौरी, डा. धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, डा. रामवरन सिंह, डा. सतेंद्र सिंह, हर्ष कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।